विकास धाकड़/मुंबई। दिनांक 3 मई 2025 ABTYP के निर्देशानुसार काजुपाड़ा में महाश्रमण अभिवंदना के उपलक्ष्य में भक्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई । तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष नरेशजी पगारिया ने अपने स्वागत भाषण में बाहर से पधारे हुए सभी अतिथियों एवं समस्त काजुपाड़ा श्रावक समाज का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विशेष आमंत्रित गायिका श्रीमती सुधा राजेशजी कोठारी ने पुरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। सभी श्रावक श्राविकाओं ने भक्ति रस का पूरा आनंद लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने काजुपाड़ा परिषद प्रभारी अमित जी रांका, अंधेरी परिषद अध्यक्ष गिरीशजी सिंघवी, किरणजी रोठागण एवं संदीप जी चपलोत पधारे।
परिषद प्रभारी ने विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी और उनका क्रियान्वयन करने के लिए कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अंकुरजी सिंघवी, अखिलेश जी चौधरी, संजय जी चौधरी,हिम्मतजी कोठारी,पंकज जी चंडालिया, जयदीप जी बोथरा, रजत जी भंसाली,राहुल जी मेहता, तरुण जी परमार, अंकित जी धोका,महिला मंडल अध्यक्ष अनीता जी पगारिया,महिला मंडल कोषाध्यक्ष सरोज जी चौधरी, मोनिका जी कोठारी एवं चेतना चौधरी का विशेष सहयोग रहा। भक्ति संध्या में वरिष्ठ श्रावक मनोहरलाल जी चंडालिया, पारसजी चौधरी, सुरेश जी राठोड़, एवं बाबूलाल जी धोका आदि की सराहनीय उपस्थिति रही,आभार ज्ञापन राकेश जी चौधरी ने किया।
काजुपाड़ा में महाश्रमण भक्ति अभिवंदना का आय़ोजन

