मुंंबई:पिछले काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि बॉलिवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं। कई मौकों पर इन दोनों सिलेब्रिटीज को साथ भी देखा गया है। हाल में इनकी रिलेशनशिप पर काजोल भी मोहर लगाती नजर आईं। दरअसल काजोल ने गलती से आलिया का नाम आलिया भट्ट की जगह ‘आलिया कपूर’ लिया।
हाल में काजोल अपनी अगली फिल्म ‘हेलिकॉप्टर ईला’ के प्रमोशन के लिए नेहा धूपिया के शो में पहुंचीं। वहां वह शो पर आलिया के बारे में बात कर रही थीं। तभी शो में गलती से काजोल ने आलिया भट्ट का नाम गलती से आलिया कपूर लिया। हालांकि काजोल को तुरंत अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने उसे तुरंत ठीक किया लेकिन तब तक काजोल का कहा हुआ फैन्स के बीच वायरल हो चुका था।
काजोल ने आलिया भट्ट को बुलाया ‘आलिया कपूर’!

