By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: काजल त्रिपाठी और राजनंदनी का बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

काजल त्रिपाठी और राजनंदनी का बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Last updated: July 11, 2025 3:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भोजपुरी सिने अदाकारा काजल त्रिपाठी और फेमस सिंगर राजनंदनी की शानदार जोड़ी के बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ रिलीज किया गया है। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने को सिंगर राजनंदनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी लाल साड़ी पहने अपनी मोहक अदायगी से सबका मन मोह रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन बहुत शानदार किया गया है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी गौरा के रूप में अपनी सखियों के साथ भोलेनाथ को ढूंढ रही हैं। जब वे गंगा तट पर भस्म लगाये हाथ में त्रिशूल लिये हुए नंदी बाबा के साथ भ्रमण करते हुए दिख जाते हैं तो गौरा पूछती हैं कि…
‘जननी न मड़ बउराहवा, लेके घुमातारा तू बसहवा बसहवा, गरदन में संपवा के माला लटकईनी जी केकरा लागे, ये जी भस्मी लगईनी जी केकरा लागे…’

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हमेशा अच्छे अच्छे गाने रिलीज होते हैं, जिसे देख व सुनकर बहुत अच्छा लगता है। ये बोलबम गीत भी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत अच्छा बनाया है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’वहीं सिंगर राजनंदनी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गीत गाकर मुझे बहुत खुशी है। ये बोलबम गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गीत को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। उसके साथ एक्टर नील स्टार भोलेनाथ की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, कंपोजर नवरत्न पांडेय हैं, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ये मेरा पहला बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट है सोन ऑफ सरदार 2 को लेकर कूब्रा सैत के लिए एक खास पल
Next Article ‘धड़क 2’ ट्रेलर लॉन्च: सिद्धांत चतुर्वेदी के इमोशनल अवतार ने सबका ध्यान खींचा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?