नई दिल्ली:बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर कादर खान के निधन के बाद बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। अमिताभ बच्चन, शक्ति कपूर और गोविंदा से लेकर सितारों ने कादर खान को श्रद्दांजलि दी। कैनाडा में उनके तीनो बेटों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। गोविंदा ने बीते रोज कादर खान को अपने पिता समान बताया था। वहीं इस कमेंट को सुनकर कादर खान के बेटे सराफाराज नाराज हो गए है और उन्होंने गोविंदा को खरी खोटी सुना दी।
आईएनएस से बातचीत करते हुए सरफराज ने गोविंदा के कमेंट पर कहा कि कृपया गोविंदा से पूछिए कि उन्होंने कितनी बार अपने पिता समान व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। क्या उन्होंने पिता के निधन के बाद एक बार भी हमें फोन किया? फिल्म इंडस्ट्री में लोग बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। आज जो टॉप एक्टर्स हैं वो पुराने एक्टर्स के साथ तस्वीरों में तो देखें जाते हैं लेकिन ये प्यार केवल तस्वीरों तक ही हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। वहीं अंतिम समय में ललिता पवारजी और मोहन छोटीजी की हालत बेहद ख़राब हो गई। मेरे पिता भाग्यशाली थे कि उनके तीनों बेटों ने उनका ध्यान रखा। थी लेकिन उनका क्या जो आखिरी दिनों में कठिनाईयों के बीच जिंदगी बिताई।”
बता दें कि, गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कादर खान के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ”कादर खान जिस कलाकार के साथ काम करते थे , उसे सुपरस्टार बना देते थे। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और मेरी परिवार को उनके जाने से जो नुकसान हुआ है वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें स्वर्ग में जगह मिले।
दोनों ही स्टार्स ने ‘साजन चले ससुराल’, ‘कूली नंबर वन’, ‘छोटे सरकार’, ‘आंखें’, ‘दूल्हे राजा’, ‘राजाजी’, ‘आंटी नंबर वन’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अखियों से गोली मारे’ जैसी कई फ़िल्में कीं।
कादर खान के निधन के बाद बेटे सरफराज ने गोविंदा को सुनाई खरी खोटी

