By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कृषि सेक्टर पर ध्यान दें तो आर्थिक रूप से मजबूत इकोनॉमी की ओर बढ़ेगा भारत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

कृषि सेक्टर पर ध्यान दें तो आर्थिक रूप से मजबूत इकोनॉमी की ओर बढ़ेगा भारत

Last updated: April 18, 2020 1:06 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों की जान बचाने के लिए दुनिया के लगभग सभी देशों में इस समय तालाबंदी लागु हैं। देश-विदेश की सभी हवाई उड़ान सेवाओं के साथ ही देश के भीतर आवागमन के सारे साधन बंद हैं। दुनिया भर के हर देश की इकोनोमीक स्थिति डांवाडोल हुई हैं तो उसमें भारत भी अछूता नहीं हैं। भारत की इकोनोमी में विदेशी कारोबार का जितना महत्व पिछले दो-तीन दशकों में बढ़ा हैं उतना हमारा घरेलू उत्पाद नहीं बढ़ पाया हैं।
भारतीय इकोनोमी का मूलभूत आधार कृषि रहा हैं जिसे हम कई साल पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। देश की अधिकांश आबादी शहरों की चका चौंध से प्रभावित होकर गांव की खेती को भुल चुके हैं। पिछले दो-तीन दशक से लोग शहर में आकर काम करने के साथ वे लोग अपने परिवार को भी शहर का हिस्सा बना चुके हैं। नौकरी पेशा करोड़ों लोग अपने परिवार के साथ मुंबई, चेन्नई, दिल्ली एवं कोलक़ोता जैसे शहरों के आस पास स्थायी रहवासी बन गए हैं। छोटे मोटे कारख़ानों में काम करने वाले मज़दूर, कंसट्रकशन क्षेत्र के मज़दूर के अलावा अनेक सेवा क्षेत्र की कंपनीयों के कर्मचारी इन्ही बड़े शहरों के आस पास के उपनगरों में विकसित जुग्गी झोंपड़ियों सहित ऊँची इमारतों में रहते हैं।शहरों में लागु तालाबंदी के चलते लोग घरों में क़ैद हैं तो सारे कल कारख़ाने बंद हैं। एक तरफ़ कारख़ानों में उत्पादन बंद हैं तो दूसरी तरफ़ जरुरी वस्तुओं के अलावा अन्य सभी उत्पादों की खपत भी बिलकुल नहीं हैं। शहरों में रहने वाले लाखों लोग आज बेरोज़गार की भाँति घरों में बंद हैं। शहरों में रोज़ मज़दूरी करने वाले मज़दूरों के भूखे मरने की नौबत आ गई हैं तो कई लोगों को अपना बिजली बिल, घर का किराया अथवा होम लोन का ईएमआई चुकाना मुश्किल हो रहा हैं। अनेक परिवारों में कमाने वाला एक व्यक्ति हैं तो घर में चार-पांच लोग खाने वाले हैं लेकिन रहते हैं वे इन शहरों में ही हैं। शहर की ऐसो आराम वाली लाईफ स्टाइल एवं चका चोंध वाली ज़िंदगी के चलते गांव में साल भर में एक दो बार जाते जरुर हैं लेकिन अब उन्हें गांव की खेती बाड़ी में धूप में काम करना मुश्किल लगने लगा था। लाखों लोग शहरों में ऐसे हैं जिन्हें गांव में रहते अपने बड़े बुज़ुर्गों के साथ खेती बाड़ी का काम करना पड़ता हैं इसलिए वे इन शहरों की जुग्गी झोपड़ियों में रह लेंगे लेकिन गांव में रहने को राज़ी नहीं हैं।
शहरों के हालात सुधरने में अभी कितने दिन लगने वाले हैं यह कोई कहने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में लोकडाउन के चलते शहरों में बेरोजगार लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा हैं। शहर के कारखानों में उत्पाद शुरू होने में महीनों भी लग सकते हैं। कारखानों में उत्पाद शुरू हो भी गए तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एक्षपोर्ट- इंपोर्ट का कारोबार कब शुरू होगा उसका भी अंदाज़ किसी को नहीं हैं। कोरोना का इलाज अभी तक डाक्टर वैज्ञानिकों के पास सिर्फ़ खोज का विषय हैं और उससे बचने का एक मात्र उपाय फ़िलहाल पुरी दुनिया के पास सोश्यल डिसटेंसिंग के अलावा और कुछ भी नहीं हैं।
दुनिया भर के तमाम देशों की इकोनोमी इस वक़्त बिगड़ी हुई हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं। अब इसे पटरी पर लाने में कितना समय लगेगा यह भी एक बहुत बड़ा कठिन सवाल हैं। किसी भी देश की इकोनोमी को पटरी पर लाने के लिए सबसे पहले उस देश की इकोनोमी को समझना जरुरी हैं। हमारा देश वैसे तो एक कृषि प्रधान देश हैं लेकिन हमारे देश की जीड़ीपी का पिछले दो-तीन दशकों का लेखा जोखा अगर देखा जाए तो उसमें औसतन सबसे ज़्यादा आय सर्विस इंडस्ट्री से आ रही हैं उसके बाद मेनूफेक्चरिंग तो तीसरे नंबर कृषि क्षेत्र से आ रही हैं। कुल जीडीपी का पंद्रह प्रतिशत एग्रीकल्चर, पचीस प्रतिशत इंडस्ट्रीयल से तो साठ प्रतिशत सर्विस सेक्टर से आय मिल रही हैं। देश का मुख्य सेक्टर कृषि जिससे सबसे कम आमदनी होना एक चिंता का विषय हैं।
देश की आज़ादी के बाद कृषि सेक्टर को मज़बूत करने के लिए जो कोशिश की जानी चाहिए शायद उसमें बहुत बड़ी कमी रही हैं इसलिए हमारा मूल सेक्टर कृषि पिछड़ता जा रहा हैं। समय रहते कृषि सिंचाई प्रबंधन हेतु जल स्रोत का आंक़लन किया जाए तो कृषि में भारत की स्थिति दुनिया में नंबर वन हो सकती हैं। आज पुरी दुनिया वेज़ीटेरियन फ़ूड की ओर बढ़ रही हैं। नोनवेज फ़ूड का प्रभाव हम कोरोना वायरस के रूप में एक तबाही को देख ही रहे हैं। ऐसे में पुरे विश्व में कृषि उत्पादित अनाज खाद्ध्य सामग्री की डिमांड बढ़ने वाली हैं। शहरों से गांव की ओर पलायन एक बार शुरू हो चुका हैं लोग अपने घर गांव जाना चाहते हैं। मज़दूर वर्ग के लोग लॉकडाउन में ढील का इंतज़ार कर रहे हैं। लॉकडाउन में जैसे ही थोड़ी बहुत छूट मिलती हैं तो लोग अपने गांव जाने के लिए बोरियाँ बिस्तर बांध रखे हुए हैं।सरकार भी किसानों को खेती के कार्य में छूट देने पर विचार कर रही हैं। किसानों को खेती कार्य में छूट के साथ सरकार सिंचाई जल प्रबंधन हेतु विशेष कार्य योजना बनाए तो हमारा देश जल्द ही आर्थिक रूप से एक मज़बूत इकोनोमी की ओर आगे बढ़ेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेयुप सिलीगुड़ी ने किया मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन
Next Article महाप्रयाण दिवस पर विशेषः महायोगी आचार्य महाप्रज्ञ की विलक्षण जीवनगाथा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?