सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जसप्रीत बुमराह के बचाव में उतरे आशीष नेहरा, जानिए क्या कुछ कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

जसप्रीत बुमराह के बचाव में उतरे आशीष नेहरा, जानिए क्या कुछ कहा

Last updated: February 13, 2020 10:18 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर जसप्रीत बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो चुकी है। नेहरा का मानना है कि हर मैच में बुमराह से जबर्दस्त प्रदर्शन की उम्मीद करने की आदत को छोड़ना चाहिए। पिछले साल सितंबर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद बुमराह क्रिकेट मैदान से दूर हो गए थे। इस साल उन्होंने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। इस वापसी के बाद से बुमराह पहले जैसी लय में नजर नहीं आए हैं। बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल मिलाकर कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें वो महज 9 विकेट ले सके हैं।

वनडे इंटरनेशनल में उनकी फॉर्म ज्यादा बड़ी चिंता है। पिछले छह वनडे इंटरनेशनल मैचों में बुमराह महज एक विकेट ले पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में तीन मैचों की वनडे सीरीज में वो एक भी विकेट नहीं ले सके। नेहरा खुद भी अपने करियर में चोटों से जूझते रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज के लिए इंजरी से वापसी करने के बाद वापस लय में आना आसान नहीं होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने नेहरा के हवाले से लिखा, ‘आप बुमराह से हर सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। यह याद रखना होगा कि वो चोट से वापसी कर रहे हैं। किसी के लिए भी हमेशा अपना बेस्ट देना मुमकिन नहीं होता है। विराट कोहली भी कुछ सीरीज में फेल होते हैं।’

‘डेथ ओवर में लेंथ बॉल फेंकना क्राइम नहीं’

नेहरा ने कहा, ‘डेथ ओवर में लेंथ बॉल फेंकना कोई क्राइम नहीं है। लगातार यॉर्कर गेंद फेंकना आसान नहीं होता है। अगर आपकी गेंदबाजी में तेजी है तो आप अपनी लेंथ और गति में मिश्रण से बल्लेबाज को छका सकते हैं।’ बे ओवल में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे। नेहरा ने कहा, ‘प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम मैनेजमेंट बेहतर काम कर सकता है। बुमराह और शमी के अलावा बाकी तेज गेंदबाजों को अपना रोल समझ में आना चाहिए। सभी को बुमराह और शमी की आदत हो गई है। बुमराह के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव है।’

‘टेस्ट क्रिकेट में सैनी को देना चाहिए मौका’

टेस्ट क्रिकेट को लेकर नेहरा ने कहा कि इस फॉरमैट में मोहम्मद शमी बेस्ट तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा नेहरा का मानना है कि नवदीप सैनी को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए। सैनी भारत के लिए 15 लिमिटेड ओवर मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वो 18 विकेट ले चुके हैं। सैनी ने अपनी तेजी से काफी प्रभावित किया है। नेहरा का मानना है कि यह सही समय होगा सैनी को टेस्ट कैप देने का। उन्होंने कहा, ‘शमी इस समय टेस्ट क्रिकेट में भारत के बेस्ट गेंदबाज हैं। वो अपनी गेंदबाजी को लेकर कंडीशन और पिच पर निर्भर नहीं रहते हैं। मौजूदा समय में सैनी टेस्ट क्रिकेट के लिए उमेश यादव से बेहतर तैयार तेज गेंदबाज हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कैबिनेट का फैसला: सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ पांच दिन करना होगा काम
Next Article सरोजिनी नायडू की 140वीं जयंती आज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?