By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जोमैटो ने उबर का भारतीय बिजनेस खरीदा, बदले में उबर को 9.99% शेयर देगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtranational

जोमैटो ने उबर का भारतीय बिजनेस खरीदा, बदले में उबर को 9.99% शेयर देगी

Last updated: January 21, 2020 11:15 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:जोमैटो ने फूड डिलीवरी में उबर के भारतीय कारोबार उबर ईट्स को खरीद लिया है। इस स्टॉक डील के तहत उबर को जोमैटो के 9.99% शेयर मिलेंगे। जोमैटो के वैल्यूएशन के हिसाब से इतने शेयरों की कीमत करीब 2,500 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। उबर ईट्स अपने ऐप पर रेस्टोरेंट पार्टनर, डिलीवरी पार्टनर और ग्राहकों को जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर देगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उबर ने घाटे की वजह से फूड डिलीवरी बिजनेस बेचने का फैसला किया।

उबर के प्लेटफॉर्म पर 26000 रेस्टोरेंट लिस्टेड, अब जोमैटो पर शिफ्ट होंगे

जोमैटो और स्विगी से कॉम्पिटीशन की वजह से उबर ईट्स को नुकसान हो रहा था। कंपनी ने पिछले 5 महीने में 2,197 करोड़ रुपए का घाटा होने की जानकारी दी थी। उबर ने भारत में 2017 में फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू किया था। इसके प्लेटफॉर्म पर 41 शहरों के 26,000 रेस्टोरेंट लिस्टेड हैं। दूसरी ओर जोमैटो के रेस्टोरेंट डिस्कवरी और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर 24 देशों के 15 लाख रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी उपलब्ध है। कंपनी हर महीने करीब 7 करोड़ यूजर को सर्विस देती है।

जोमैटा का वैल्यूएशन 21300 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान

जोमैटो ने कुछ दिन पहले ही अपने मौजूदा निवेशक आंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर (1065 करोड़ रुपए) का नया निवेश जुटाया था। आंट फाइनेंशियल ने जोमैटो का वैल्यूएशन 300 करोड़ डॉलर (21,300 करोड़ रुपए) मानते हुए यह निवेश किया था। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल का कहना है कि देश के 500 से ज्यादा शहरों में फूड डिलीवरी बिजनेस में अग्रणी होने पर हमें गर्व है। उबर ईट्स को खरीदने से हमारी स्थिति और मजबूत होगी। दूसरी ओर उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही का कहना है कि भारत एक अहम बाजार है, यहां राइड बिजनेस में ग्रोथ को देखते हुए निवेश जारी रखेंगे। हम जोमैटो के पूंजी प्रभावी तरीके से आगे बढ़ने की योग्यता से प्रभावित हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 219 साल में पहली बार सिद्धी विनायक मंदिर को दान में 35 किलो सोना मिला
Next Article IMF के GDP अनुमान पर बोले चिदंबरम- अब गीता पर हमला करेंगे मंत्री

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?