By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जनरल नरवणे ने कहा- चीन के साथ सटी भारत की सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, नेपाल के साथ भी रिश्ते मजबूत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जनरल नरवणे ने कहा- चीन के साथ सटी भारत की सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, नेपाल के साथ भी रिश्ते मजबूत

Last updated: June 13, 2020 11:54 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

देहरादून: सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने शनिवार को चीन और नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर बयान दिया। नरवणे ने कहा कि मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हम लगातार संपर्क में हैं। कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई है और स्थानीय स्तर पर समकक्ष रैंक के कमांडरों की बैठकें जारी हैं। नरवणे शनिवार को देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भी हमारे संबंध मजबूत हैं। हमारे बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक रिश्ते हैं और दोनों देशों के लोग आपस में जुड़े हैं। यह रिश्ते आगे भी मजबूत रहेंगे।

एक महीने से भारत और चीन के रिश्ते ठीक नहीं

लद्दाख के साथ सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी चल रही है। दोनों देश के कोर कमांडरों के बीच बातचीत जारी है। इसके बाद टकराव कम हुआ है। चीन ने बुधवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच सेना पीछे हटाने को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है। भारत पहले ही साफ कर चुका है कि दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह तब खत्म होगा, जब चीन सीमा से 10 हजार सैनिकों को हटाएगा। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में सिक्किम में भी भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे।

भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा

  • भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धारचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।
  • भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को अहम खबर सामने आई। नेपाल की तरफ से बिहार के जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकीनगर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। यहां भारत का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तैनात है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईएमए में पासिंग आउट परेड: 333 अफसर सेना में शामिल, मास्क लगाकर सलामी दी
Next Article कोरोना के बढ़ते केस के बाद राहुल का लॉकडाउन पर कटाक्ष, मूर्खतापूर्ण में ऐसे ही किया जाता है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?