नई दिल्ली :जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस के खड्डे में गिर जाने से एक की मौत हो गई और 34 जवान घायल हो गए।
भाषा के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस जम्मू जा रहे काफिले का हिस्सा थी जो सुबह लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर रामबन जिले में खूनी नाले के पास सड़क से फिसलकर एक खड्ड में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि पेड़ों ने बस को खड्ड में और नीचे गिरने से रोक लिया। इसमें लगभग 35 लोग सवार थे।
राहत एवं बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। इस टीम में सेना, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायल 34 लोगों को बस के मलबे से निकालकर रामबन स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया है।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक ITBP जवान की मौत, 34 घायल

