बडगाम:जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर जारी है। सुरक्षा बलों ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया है। एएनआई के मुताबिक एक और आतंकी के छिपे होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस द्वारी दी गई जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद बडगाम जिले के हपतनार इलाके में तलाश अभियान चलाया था।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

