सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिलेंगे 50 ड्रोन, आसमान से रखेगी पैनी नजर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिलेंगे 50 ड्रोन, आसमान से रखेगी पैनी नजर

Last updated: October 3, 2019 8:23 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

श्रीनगर:जम्मू और कश्मीर में आतंकियों की अब खैर नहीं है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर पुलिस की नजर और भी तेज होने वाली है। घाटी में आसमान से निगेहबानी करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को 50 ड्रोन मिलेंगे, जिससे उनकी निगरानी प्रणाली और भी मजबूत हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस 50 मानवरहित हवाई वाहनों यानी ड्रोन के जरिए आसमान से भी आतंकियों पर नजर रखेगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। इन ड्रोनों से पुलिस आतंकी गतिविधियों और प्रदर्शनकारियों पर अपनी पैनी नजर रख सकेगी।

अधिकारियों ने निजी तौर पर बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रोक्योरमेंट (खरीद) विंग द्वारा निविदाएं पहले ही मंगाई जा चुकी हैं। इस महीने तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इस महीने के आखिरी तक जम्मू-कश्मीर पुलिस को ड्रोन मिलने से जवान आसमान पर भी अपनी नजर बनाए रख सकेंगे।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने ड्रोन की खरीद के लिए टेंडर जारी क दिया है और इस प्रक्रिया के पूरे होने पर पुलिस को यूएवी यानी ड्रोन हासिल हो जाएंगे। हालांकि, उन्होंने ड्रोन से संबंधित अन्य जानकारी विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि ड्रोन सिस्टम कैटेगरी तीन के होंगे, जिसे लेटेस्ट माना जाता है। इस ड्रोन को विशेष रूप से आवश्यक तकनीक से लैस किया गया है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिसे के लिए इन ड्रोन्स का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि कानून और व्यवस्था से निपटने के अलावा जम्मू -कश्मीर पुलिस आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल है। यही वजह है कि पुलिस को इन ड्रोनों के जरिए घाटी के हालातों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही आतंकियों के ठौर-ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल हो सकती है।

गौगतलब है कि पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ड्रोन के लिए सेना पर निर्भर रहा करती थी, यानी ड्रोन के इस्तेमाल के लिए सेना की इकाइयों से सहायता लेती थी। मगर अब खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस के पास खुद का ड्रोन होगा, जो घाटी के हालात पर नजर रखने में कारगर साबित होंगे। अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन या यूएवी की खरीद के बाद पुलिस विशेष रूप से कश्मीर में अधिक तकनीक प्रेमी बन जाएगी। गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पाकिस्तान स्थिति आतंकी संगठन घाटी में आतंकी हमले करने की फिराक में हैं।

बताया जा रहा है कि इन ड्रोन को राज्य के अलग-अलग जिलों के पुलिस मुख्यालयों में तैनात किया जाएगा। घाटी के अलग-अलग इलाकों और लाइन ऑफ कंट्रोल के जंगली इलाकों में आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पिछले कुछ सालों से सेना यूएवी का इस्तेमाल कर रही है। इतना ही नहीं, आर्मी कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में एनकाउंटर के दौरान भी छोटे यूएवी ड्रोन का इस्तेमाल करती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article UNSC में भारत का नहीं होना संयुक्त राष्ट्र पर सवाल खड़े करता है:एस जयशंकर
Next Article रायसेन के पास बस पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी; 5 की मौत, कई लोग लापता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?