राजकुमार गौतम/बस्ती।
ज़मीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा छप्पर में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की सूचना पुलिस को दे गई है। हालांकि जलाने वाले ने जाते-जाते जान माल की धमकी भी दे गया।
जिले के राधेश्याम निवासी लक्ष्मणपुर थाना दुबौलिया का रईसी छप्पर रात को अचानक 12:00 बजे पीछे से जलने लगा। किसी तरीके से राधेश्याम व वहां पर सो रहे उनके परिवारी जनों ने भागकर जान बचाई और बाहर निकलकर राधेश्याम ने देखा की आग पीछे से लगी है। पीछे जाकर उन्होंने देखा कि मौके पर राजकिशोर मौजूद था। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा छप्पर के मकान को पूरी तरीके से जलने से बचा लिया गया। इस बात की सूचना हंड्रेड डायल पर राधेश्याम ने दे दी। एसएचओ दुबौलिया को प्रार्थना पत्र देकर राधेश्याम ने बताया कि 18 जुलाई 2019 को राजकिशोर से विवाद जमीनी कारणों को लेकर हो गया था। जहां रईसी छप्पर है वह राधेश्याम की पुश्तैनी जमीन है जिसको हड़पने के चक्कर में 18 तारीख को राजकिशोर व उसके परिवार के अन्य लोग झगड़ा करने लगे। गांव वालों के बीच बचाव करने के बाद झगड़ा शांत हुआ लेकिन राजकिशोर जाते-जाते राधेश्याम को जान माल की धमकी दे गया। छप्पर जलने का कारण राधेश्याम ने जमीनी विवाद को बताया।
जमीन हड़पने के लिए लगाई आग, छप्पर जला, धमकी भी दी

