सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जितना ज्यादा पढ़ेंगे, उतना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

जितना ज्यादा पढ़ेंगे, उतना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे

Last updated: May 31, 2019 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जो लोग यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा हासिल करने जाते हैं उनको दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार शिक्षा ग्रहण करने में बिताए गए हर 3.6 अतिरिक्त साल से व्यक्ति का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) एक स्तर तक कम हो जाता है। शोध में यह भी पाया गया कि यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने वालों का रक्तचाप भी कम रहता है।

वजन ज्यादा होने से उच्च रक्तचाप और मधुमेह होने का खतरा बना रहता है। दोनों ही दिल के दौरे के खतरे को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। वैज्ञानिकों को पहले से ही पता था कि जो लोग शिक्षा ग्रहण करने में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं उनमें दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह नया शोध इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टॉल, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किया गया है।

डॉक्टरों के पास जल्दी नहीं जाते कम पढ़े-लिखे लोग: अकादमिशियन जानना चाहते थे कि शिक्षा ग्रहण करने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम कैसे होता है। शोध में पाया गया कि जो लोग उच्च शिक्षा में हैं उनकी आधी से ज्यादा सुरक्षा सही वजन, धूम्रपान की आदतों और रक्तचाप पर निर्भर करता है। वैज्ञानिकों को अनुमान है कि कम पढ़े लिखे लोग समय पर डॉक्टरों के पास इलाज कराने नहीं जाते।

शोधकर्ताओं ने 2 लाख से ज्यादा लोगों के आंकड़ों की समीक्षा की और शिक्षा ग्रहण करने की अवधि की तुलना कई अन्य कारकों से की। इन कारकों में बीएमआई, रक्तचाप, धूम्रपान की आदतें और दिल के दौरों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं की टीम ने 10 लाख लोगों के जेनेटिक डाटा की भी जांच की।

टीम ने सिंगल न्यूक्लियोटाइड पॉलीमोरफिज्म नामक डीएनए की जांच की। इस डीएनए का शिक्षा ग्रहण में बिताए गए समय से संबंध पाया गया। ब्रिस्टॉल यूनिवर्सिटी की टीम ने बीएमआई, रक्तचाप और धूम्रपान के लिए जिम्मेदार जीनों की तुलना की।

बीएमजे में प्रकाशित शोध के परिणामों के अनुसार उच्च शिक्षा में मौजूद लोगों में 40 फीसदी तक हृदयघात का खतरा (कम बीएमआई, सही रक्तचाप और धूम्रपान न करने से) कम हो सकता है। बीएमआई 18 फीसदी, रक्तचाप 27 फीसदी और धूम्रपान न करना 34 फीसदी तक हृदयघात के खतरे को कम करता है।

जल्दी जाते हैं डॉक्टर के पास
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जो लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं वह बीमारियों को अनदेखा नहीं करते और जल्दी डॉक्टर से मिलने जाते हैं। उनके पास निजी स्वास्थ्य सुविधाओं तक भी पहुंच होती है। इस शोध में व्यायाम, आहार और अन्य कारकों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सलमान खान की फिल्म भारत के टाइटल को लेकर शुरू हुई नई बहस
Next Article सुषमा स्वराज  ने लिखा भावुक संदेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राह रिकॉर्ड्स ने सिंगर-सॉन्गराइटर अमन का दूसरा सिंगल ‘तन्हा मैं’ रिलीज़ किया
entertainment
November 3, 2026
करण टैकर के ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की दूसरे सीज़न के साथ होगी वापसी; मार्च में शुरू होगी शूटिंग
entertainment
November 3, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का म्यूजिकल धमाका, ‘तू मिल जाए’ बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना
Mumbai / Maharshtra
November 3, 2026
अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ के मेकर्स ने भोपाल में तैयार की जेल, फिल्म को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए उठाया खास कदम
entertainment
November 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?