By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जिनसन जॉनसन ने 1500 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

जिनसन जॉनसन ने 1500 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Last updated: August 31, 2018 9:45 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

जकार्ता:जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन 1,500 मीटर रेस में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिला डिस्कस थ्रो सीमा पुनिया ने देश को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने 62.26 मीटर का थ्रो किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन यांग चेन ने और उनकी हमवतन बिन फेंग ने रजत पदक जीता। यांग ने 65.12 और बिन ने 64.25 मीटर का थ्रो किया। भारत के इस एशियाड में अब 57 पदक हो गए हैं। इनमें 12 स्वर्ण हैं। सीमा ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। उन्होंने वहां 60.14 मीटर दूर चक्का फेंका था।
महिला स्क्वैश टीम सेमीफाइनल में, पदक पक्का : दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा के हारने से भारतीय महिला स्क्वैश टीम को ग्रुप बी हॉन्गकॉन्ग से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही कांस्य पदक पक्का कर लिया। भारत इस हार के बाद भी ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पूल ए में टॉप पर रहने वाले मलेशिया से होगा। दीपिका और जोशना को क्रमश: जोए चान और एनी यू से 1-3 और 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुनैना कुरुविला ने जी लोक हो को हराया। सुनैना का यह पहला एशियाड है। वे दीपिका की कजिन हैं। उन्होंने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद 5-11, 13-15, 11-6, 11-9, 14-12 से जीत हासिल की। भारतीय महिला टीम ने 2014 इंचियोन एशियाड में रजत पदक जीता था।
सिर्फ 18 मिनट में जीते अंचत, प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई : भारत के अंचत शरत कमल ने टेबल टेनिस में पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंचत ने आखिरी-32 के मुकाबले में पाकिस्तान के 52 साल के आसिम मोहम्मद कुरैशी को मात दी। इंचियोन एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले अंचत ने कुरैशी को 18 मिनट में 4-0 (11-4, 11-8, 11-7, 11-5) से मात दी।
पुरुष वॉलीबॉल में म्यांमार से हारा भारत : म्यांमार ने पुरुष वॉलीबॉल में भारत को पांच गेम तक चले मुकाबले में 3-2 से हराया। म्यांमार ने पहला सेट 25-21 से जीता। दूसरे सेट में भारत ने 25-18 से जीत हासिल की। तीसरे सेट में म्यांमार ने फिर बाजी मारी और भारत को 27-25 से हरा दिया। चौथे गेम में भारत ने 25-15 से जीत हासिल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया। आखिरी और निर्णायक गेम में म्यांमार ने भारत को 15-13 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 47 मिनट तक चला।
कुराश में दानिश, ज्योति, अमीशा, दिवेश हारे :  पारंपरिक मार्शल आर्ट के खेल कुराश में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया। ज्योति टोकस, अमीशा टोकस, दानिश शर्मा तथा दिवेश अपने-अपने मुकाबले हारकर पदक की होड़ से बाहर हो गए। पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के राउंड-32 में दानिश ने इंडोनेशिया के मोहम्मद दिफा अलफेस को 3-0 और राउंड-16 में फिलीस्तीन के मोहनाद अबुइदा को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में कुवैत के हुसेन मिसिरी से भारतीय एथलीट को 0-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 90 किग्रा में दिवेश को भी राउंड-16 में बाहर होना पड़ा। उन्हें उज्बेकिस्तान के याख्यो इमामोव ने 10-0 से हराया। महिला 78 किग्रा में ज्योति ने राउंड-32 में थाईलैंड की प्रावानावित मिसरी को 1-0 से हराया, लेकिन राउंड-16 में तुर्कमेनिस्तान की लोहोवा मारिया से वे 0-10 से हार गईं। इसी वर्ग में अन्य भारतीय अमीशा को राउंड-16 में वियतनाम की लान थी एनगुएन ने 5-0 से हराया।
कनोए के फाइनल में चम्पा ने किया निराश : नौकायान की कनोए स्पर्धा में भारत की चम्पा ने 161.63 का स्कोर किया। उन्होंने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की शि चेन ने जीता। उन्होंने 110.32 का स्कोर किया। चीनी ताइपे की विहान चेन ने 111.14 के साथ रजत और थाईलैंड की अट्राचापोन दुवांगलावा ने 116.34 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एशियाडः पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत
Next Article पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘देवेंद्र फडणवीस नए पुणे के शिल्पकार’, बनने के बाद पुणे में रोज एक बलात्कार, कोयता गैंग, ड्रग्स और गुंडागर्दी बढ़ी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 8, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु “स्पीक एंड शाइन” कार्यशाला
social
May 8, 2026
अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग
entertainment
May 8, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण
social
May 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?