महेश प्रताप/ बस्ती (उ.प्र.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय श्री अरविंद राजभर जी के निर्देश पर आकस्मिक बैठक रोडवेज के पीछे कैंप कार्यालय पर बैठक किया गया बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री विनोद राजभर जी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ललित चौधरी जी, संचालन राजेश राजभर ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर जी ने कहा कि पूरे देश में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाएगी इसी क्रम में बस्ती जनपद में 100 कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी जिन्होंने हिंदुत्व को पूरे देश में बचाने का काम किया उनकी वीरगाथा लोगों के बीच में बताई जाएगी। विशिष्ट अतिथि रामललित चौधरी ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ना होते तो शायद आज हम उनके इतिहास को नहीं बता पाए।
जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने पार्टी के सभी नेताओं को धूमधाम से मनाने का जिम्मेदारी सौंप दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने महाराजा सुहेलदेव राजभर जी को आज पूरे देश में स्थापित करने का काम किया है माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी आज पूरे देश में हर समाज को हिस्सा भागीदारी दिलाने के लिए संकल्प किए हैं। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चतुर्भुज पांडे जी मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर जी एमएलसी प्रतिनिधि श्री उमेश राजभर जी, प्रमोद चौधरी, अर्जुन राजभर राहुल निषाद ,जगराम राजभर, मनोज राजभर , राम किशुन राजभर विनोद राजभर सत्येंद्र शुक्ला जी, बाबू राम राजभर, उमेश यादव, राहुल पांडे, प्रेमा देवी कनौजिया, विजय राजभर, पूजा देवी राजभर, दीपक यादव, आशीष राजभर ,गोविंद गुप्ता, परशुराम चौधरी, बनवारी राजभर, अनुराग सिंघानिया, महेंद्र राजभर, दीनानाथ चौधरी, श्यामू प्रसाद ,सर्वजीत राजभर, रामदीन राजभर ,धर्मात्मा प्रसाद चौधरी ,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष मनोज राजभर की अध्यक्षता में हुई बैठक

