By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: झारखंड-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत, हेमंत सोरेन ने कहा- जनादेश शिबूजी के परिश्रम का परिणाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

झारखंड-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत, हेमंत सोरेन ने कहा- जनादेश शिबूजी के परिश्रम का परिणाम

Last updated: December 23, 2019 5:10 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेमंत सोरेन ने कहा कि यह परिणाम पिता शिबू सोरेन के समर्पण और परिश्रम का नतीजा हैं। आज जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प का दिन है।

81 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा चाहिए और महागठबंधन को 43 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। सत्ताधारी भाजपा 28 सीटों पर आगे है। मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट पर पीछे चल रहे हैं। 24 साल से वे इस सीट पर जीतते आए हैं। रघुवर की कैबिनेट के 10 में से 6 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं।

आज जनता के उत्साह का दिन- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा- साथियों, आज झारखंड प्रदेश का 40 दिन की चुनावी यात्रा का आज अंतिम दिन है। आज मतगणना चल रही है। अभी तक मतगणना का जो रुझान आया है, उसमें जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्पष्ट है। मैं मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं। झारखंड की जनता के लिए उत्साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का दिन है। इस राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लेने का दिन है। आज का यह जनादेश शिबू सोरेन जी के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।
रिजल्ट/रुझान हाईलाइट्स

  • हेमंत गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री कैंडिडेट हैं। वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो सोरेन परिवार का कोई सदस्य पांचवीं बार इस पद को संभालेगा। 2005, 2008 और 2009 में शिबू सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री थे। 2013-14 में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 9 रैलियों के जरिए 27 सीटों को कवर किया था। इनमें से 17 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार पीछे हैं।
  • हेमंत सोरेन ने भास्कर से विशेष बातचीत में कहा- नोटबंदी हो, एनआरसी हो या सीएए… लोगों को लाइन में लगाने की आदत ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया।
  • जमशेदपुर पूर्व में भाजपा के बागी निर्दलीय सरयू राय रघुवर दास से आगे चल रहे हैं। राय ने कहा- आज मेरी स्थिति मुस्कुराने की है। कल इससे अलग भी हो सकती हैं। मैं कहीं (भाजपा में) नहीं जा रहा हूं। मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है। अपनी छोटी सी कुटिया में खुश हूं। अगर भाजपा ने स्थिति समझी होती, तो हालात दूसरे होते।
  • रुझानों के बीच कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हेमंत सोरेन के घर के बाहर जश्न मनाया गया।
  • जमेशदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास, दुमका से समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी, रांची से नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मधुपुर से श्रम मंत्री राज पालीवार, जुगसलाई से जल संसाधन मंत्री और आजसू नेता रामचंद्र सहिस और कोडरमा से शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव पीछे चल रहे हैं।
  • आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एक्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान दिया गया।
  • प्रदेश में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोट डाले गए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे।

चुनाव पर दो बड़े मुद्दों का असर
राम मंदिर : 9 नवंबर को राम मंदिर मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून आने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इसे भाजपा के लिए परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अपनी रैलियों के दौरान लगातार राम मंदिर का मुद्दा उठाया था। झारखंड की ही एक चुनावी रैली में अमित शाह ने पहली बार यह दावा किया था कि उनकी सरकार चार महीने के अंदर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवा देगी।
नागरिकता कानून विवाद : मोदी सरकार ने 9 दिसंबर को नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद झारखंड में 12, 16 और 20 दिसंबर को तीन चरणों में कुल 48 सीटों पर वोटिंग हुई।

मोदी-शाह ने 18 और राहुल ने 5 रैलियां कीं

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 9, गृह मंत्री शाह ने 9 चुनावी रैलियां कीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 5 जनसभाओं में पहुंचे। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 1 रैली की।

हॉट सीट
जमशेदपुर पूर्व: 
यहां भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव मैदान में हैं। वे 1995 से यह सीट जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ रघुवर कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय चुनाव मैदान में हैं। वे पहले भाजपा में ही थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद बागी हो गए।

दुमका: यहां भाजपा की लुइस मरांडी, झामुमो के हेमंत सोरेन और झाविमो की अंजुला मुर्मू के बीच मुकाबला है। हेमंत सोरेन महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। मरांडी ने 2014 में मुख्यमंत्री रहते हुए सोरेन को यहां 6 हजार वोटों से हराया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस विधानसभा में जनसभा की है।

बरहेट: हेमंत सोरेन यहां भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने यहां सिमोन मालतो को उतारा है। यह सीट झामुमो का गढ़ मानी जाती है। 30 सालों से यहां झामुमो का कब्जा है। 2014 में हेमंत सोरेन यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला भाजपा की पहाड़िया जनजाति के उम्मीदवार सिमोन मालतो से है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बांग्लादेश टीम का पाकिस्तान में टेस्ट खेलने से इनकार, मिस्बाह बोले- सुरक्षा तो सिर्फ बहाना है
Next Article सीएए का विरोध:कांग्रेस का बापू की समाधि पर प्रदर्शन, सोनिया-राहुल ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?