By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जहीर खान के जूते पहनकर खेला था इशांत शर्मा ने अपना पहला वनडे मैच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

जहीर खान के जूते पहनकर खेला था इशांत शर्मा ने अपना पहला वनडे मैच

Last updated: May 31, 2020 12:16 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बल्लेबाजी लीजेंड राहुल द्रविड़ के साथ पहले वनडे में डेब्यू करते हुए उनके साथ हुए एक मजेदार किस्से को याद किया। उन्होंने बताया किस तरह उन्होंने अपना पहला वनडे मैच जहीर खान के जूते पहन कर खेला था। कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। सभी क्रिकेट घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में क्रिकेटर्स आपस में ही एक-दूसरे के मजेदार इंटरव्यू भी ले रहे हैं। हाल ही में इशांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने एक वीडियो सेशल में कई मजेदार बातें शेयर कीं। इन दोनों के लाइव को बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से शेयर किया है।

बीसीसीआई के शेयर किए गए इस वीडियो में मयंक अग्रवाल से बात करते हुए इशांत ने बताया, ”आयरलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में मेरा नाम शामिल नहीं था। मुझे इंग्लैंड टेस्ट के लिए चुना गया था। इंग्लैंड के लिए वनडे सीरीज में मेरा नाम नहीं था। उस समय मैं सिर्फ 17 साल का था। मैं घर पर आराम से बैठा था। मुझे कोई उम्मीद नहीं थी।”

उन्होंने कहा, ”मेरे पास एक फोन कॉल आई। मुझे आयरलैंड आने और वनडे खेलने के लिए कहा गया। वहां बहुत ज्यादा ठंड थी। आईसी मौसम था। महेंद सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, रोबिन उथप्पा और आरपी सिंह जैसे खिलाड़ी मौसम बदलने की वजह से बीमार हो गए थे। कम से कम 6-7 खिलाड़ी बीमार थे।”

इशांत ने  बताया, ”मेरा लगेज आना था और मैं थोड़ा कन्फ्यूज था। आयरलैंड पहुंचने के बाद मैं अपने लगेज का इंतजार कर रहा था। मेरे मैनेजर ने बताया कि मैं सीधा अपने कमरे पर पहुंच जाऊं, लगेज वहीं पहुंच जाएगा। मुझे खुशी हुई क्योंकि रणजी मैचों में हमें अपना लगेज खुद कैरी करना पड़ता था।”

उन्होंने हंसते हुए कहा, ”हर खिलाड़ी अभ्यास कर रहा था और मैं वहां खड़ा था। तभी राहुल द्रविड़ मेरे पास आए और कहा कि इशांत तुम गेंदबाजी क्यों नहीं रहे हो। मैंने कहा कि राहुल भाई मेरा बैग नहीं आया है। इस पर उन्होंने कहा कि इसका क्या मतलब है। मैंने फिर कहा कि मैंने फ्लाइट में अपना बैग रखा था। लेकिन मुझे अभी तक नहीं मिला है। राहुल भाई ने कहा कि तुम कल मैच कैसे खेलोगे। इसके बाद मैंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे जहीर खान के शूज पहन कर खेला था।”

बता दें कि इशांत का मानना है कि आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ी बात है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस टीम का हिस्सा बन काफी खुश हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और चार टेस्ट मैचों की सीरीज अपने नाम की थी। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत-चीन विवाद पर सेना का बयान- सीमा पर नहीं हो रही है कोई हिंसा
Next Article पूर्व पाक क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने लगाया विराट एंड कंपनी पर बड़ा आरोप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?