जेन ऑस्बोर्न और माया एडलर स्टारर हॉलिवूड फिल्म होली घोस्ट का एंगेजिंग ट्रेलर आउट हो गया है सिनेपोलिस इंडिया के द्वारा फ़िल्म सिनेमागृह में १ अगस्त को पूरे देश के सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी । अगर आपको डरावनी और रहस्य से भरपूर ऐसी फिल्में पसंद हैं जो आपका दिमाग घुमा दें तो यह खबर आपके लिए ही है। एसआर एण्ड एचपी फिल्म्स के बैनर तले बनी और संदीप पटेल द्वारा निर्मित हॉरर फिल्म होली घोस्ट का निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है।
ट्रेलर की शुरुआत एक पुलिस इंवेस्टिगेशन और इंटेन्स सर्च ऑपरेशन से होती है। ट्रैलर का पहला सीन ही काफी रहस्य और कौतूहल से भरा हुआ है और अगले सीन को देखने की प्रेरणा देता है। अगले सीन में एक बेतरतीब लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी वाला शख्स अपने हाथ में केक लेकर एक कमरे में प्रवेश करता है जहां पर उसने एक बच्ची को किड्नैप कर के सलाखों के पीछे कैद कर रखा है वह उस मासूम की ओर आगे बढ़ता है कि तभी पीछे से एक पुलिस वाला उस किड्नैपर पर पीछे से प्रहार करता है और बच्ची कैद से छूट जाती है। पुलिस वाले बच्ची से पूछताछ करते हैं और वह बच्ची यही कहानी पुलिस वालों को बताया देती है लेकिन जिस पुलिस वाले ने बच्ची को किड्नैपर से बचाया था वह तो एक साल पहले ही मर चुका था, यह बात पुलिस इंवेस्टिगेशन टीम का दिमाग घुमा देती है। अगले सीन में दिखाया गया है कि और भी बच्चियाँ गायब होती हैं और उनको अलग अलग जगहों से छुड़ाया जाता है। ट्रैलर के सभी सीन काफी इंटेन्स हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक हर सीन को और भी अधिक रहस्यमय बना रहा है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दमदार होने वाली है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता संदीप पटेल कहते हैं ” होली घोस्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक ऐसा अनुभव है जहाँ हॉरर, रहस्य और सुपरनेचुरल शक्तियों को एक अलग ही अंदाज में दिखाया गया है जो लीक से हटकर है और दर्शकों को एक जबरदस्त एक्सपीरियंस देने को तैयार है। ”
‘होली घोस्ट’ में जेन ऑस्बोर्न और माया एडलर लीड रोल में दिखेंगी. इनके साथ ही क्लीव लैंगडेल, डेविड टिफेन डैनियल, और हारून ब्लोमबर्ग ने फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। जमाल स्कॉट की कमाल की सिनेमैटोग्राफी और रे का रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड स्कोर इस 100 मिनट की थ्रिलर को और भी दमदार बना देगा.
सिनेपोलिस इंडिया इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज करने जा रहा है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग यू एस ए में हुई है।
https://www.youtube.com/watch?v=7Fv7jBCgGXU

