By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश बनेगी साल की सबसे बड़ी सिनेमाई स्पेक्टेकल! ट्रेलर हुआ रिलीज !
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश बनेगी साल की सबसे बड़ी सिनेमाई स्पेक्टेकल! ट्रेलर हुआ रिलीज !

Last updated: September 26, 2025 4:36 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जेम्स कैमरून एक बार फिर दर्शकों को पेंडोरा की अद्भुत दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश का धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है। फिल्म इस साल 19 दिसंबर को भारत भर में छह भाषाओं अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ दर्शकों को एक और बड़ा तोहफ़ा मिलने वाला है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर 2 अक्टूबर से सिर्फ एक हफ़्ते के लिए सिनेमाघरों में 3D में दोबारा रिलीज़ होगी। इस मौके पर दर्शकों को बड़े पर्दे पर अवतार: फायर एंड ऐश का नया ट्रेलर भी देखने का एक्सक्लूसिव अनुभव मिलेगा।
इस नए अध्याय में मरीन से नावी बने जेक सुली (सैम वर्थिंगटन), उनकी पत्नी और योद्धा नेयतिरी (ज़ो सल्डाना) और उनका परिवार दर्शकों को पेंडोरा के और गहरे रहस्यों से परिचित कराएंगे। फिल्म में सिगॉर्नी वीवर, स्टीफ़न लैंग, ऊना चैपलिन, क्लिफ़ कर्टिस, ब्रिटेन डाल्टन, ट्रिनिटी ब्लिस, जैक चैम्पियन, बेली बैस और केट विंसलेट जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे। फिल्म का स्क्रीनप्ले जेम्स कैमरून, रिक जाफ़ा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है, जबकि कहानी जेम्स कैमरून, रिक जाफ़ा, अमांडा सिल्वर, जोश फ़्रीडमैन और शेन सालेरनो ने मिलकर गढ़ी है। इस बार कैमरून दर्शकों को पहले से कहीं ज़्यादा भव्य और भावनात्मक सफ़र पर ले जाने का वादा कर रहे हैं।
अवतार: फायर एंड ऐश के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है। विज़ुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और कहानी की झलक देखकर दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सिनेमाई घटना साबित होगी।
English trailer: https://youtu.be/fUQ59DKbgbI?si=nRcUgKK-z8Il0tv-
Hindi trailer: https://youtu.be/8QVYLudMjJA?si=wSUciF6-pnw1fkyB
Tamil Trailer: https://youtu.be/tQj9wlkuPgU?si=WNgGExVV7R7d9r4l
Telugu trailer: https://youtu.be/4r4MzMx_BTE?si=TxOc6wzS0dtU1THK
Malayalam Trailer: https://youtu.be/jCQdb7ngbtg?si=VFwoN2w4Ash1M_gg

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़!
Next Article अनाज्ञा से बचें और आज्ञा में करें सत्पुरुषार्थ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा तीन जगह ELEVAT कार्यक्रम
social
August 4, 2026
तेरापंथ भवन चेम्बूर में मंत्रदीक्षा का भव्य आयोजन
social
August 4, 2026
सम्यक्त्व की निर्मलता के लिए कषायों को बनाएं मंद : महातपस्वी महाश्रमण
social
August 4, 2026
कांदिवली तेरापंथ भवन में किशोर दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
social
August 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?