सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीवन में न हो कर्त्तव्य का बोध तो हो सकता है अनिष्ट: आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीवन में न हो कर्त्तव्य का बोध तो हो सकता है अनिष्ट: आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: July 23, 2019 7:53 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

–कर्त्तव्य से च्यूत होने वाले का हो सकता है अनिष्ट
-‘सम्बोधि’ के माध्यम से आचार्यश्री ने दी कर्त्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा
-उपासक-उपासिकाओं को आचार्यश्री ने प्रदान की उपसंपदा

23.07.2019 कुम्बलगोडु, बेंगलुरु (कर्नाटक): कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अग्रणी बेंगलुरु, भारत की सिलिकाॅन वैली के नाम से प्रसिद्ध बेंगलुरु और साल भर अपने सुहावने मौसम के लिए पूरी दुनिया को आकर्षित करने वाला बेंगलुरु वर्तमान में लोगों के लिए आध्यात्मिकता की दृष्टि से भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसका कारण है जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले, लोगों को सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति जैसे कल्याणकारी सूत्रों समझाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भारतीय ऋषि परंपरा के महान संत आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्ष 2019 का चतुर्मास बेंगलुरु महानगर में कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष के आगमन से ही बेंगलुरु की धरती अध्यात्ममय हो गई है। आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ चेतना सेवा केन्द्र में प्रवास कर रहे महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगलवाणी से नित्य प्रवाहित ज्ञानगंगा लोगों को आध्यात्मिकता के रस से सराबोर कर रही है। यहीं कारण है कि देश के कोने-कोने से लोग यहां सहज ही खींचे चले आ रहे हैं और आचार्यश्री की मंगलवाणी का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं।
चतुर्मास प्रवास स्थल में बने भव्य ‘महाश्रमण समवसरण’ में मंगलवार को उपस्थित श्रद्धालुओं को आचार्यश्री ने ‘सम्बोधि’ के माध्यम से पावन सम्बोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के जीवन में कर्त्तव्य बोध का बड़ा महत्त्व होता है। जो अपने कर्त्तव्य को नहीं जानता अथवा अपने कर्त्तव्य से च्यूत होता है, वह अनिष्ट को प्राप्त हो सकता है। आदमी भौतिक सुखों और सुविधाओं में आसक्त हो जाता है और कई बार अपने कर्त्तव्यों से च्यूत भी हो जाता है। सम्बोधि के दूसरे अध्याय ‘सुख-दुःख मिमांसा’ में मुनि मेघ भगवान महावीर से प्रश्न करता है कि अल्प समय के लिए प्राप्त इस मानव जीवन के सुखों से विमुक्त होकर कष्टोें को सहे, यह उचित है क्या? भगवान महावीर ने मुनि मेघ को सम्बोध प्रदान करते हुए कहा कि हां, यह उचित है। आदमी को अपने कर्त्तव्यों का बोध होना चाहिए। जिस आदमी को अपने कर्त्तव्य का बोध होता है और वह उसका अनुपालन करता है तो वह सुखी और अपने कर्त्तव्य को न जानने वाला और उसका नहीं पालन करने वाला दुःखी बनता है।

जो आदमी भौतिक सुखों में आसक्त हो जाता है, भोग-विलासता में मस्त हो जाता है, सुखासक्त हो जाता है, वह दुःखों को प्राप्त कर सकता है। इसलिए सभी को अपने कर्त्तव्य का बोध होना चाहिए।
इसी प्रकार राजा के तीन कर्त्तव्य बताए गए हैं-सज्जनों की रक्षा करना, असज्जनों पर शासन करना, उन्हें दंड देना और अपनी समस्त प्रजा का भरण-पोषण करना। यदि राजा लापरवाह हो जाए, भोगासक्त हो जाए तो वह स्वयं और उसका राज्य भी विनाश को प्राप्त हो सकता है। राजा का कर्त्तव्य जनता की सेवा करना होता है और वह ऐसा न करे तो वह अपने कर्त्तव्यों से च्यूत हो जाता है। इस कारण उसे पद से भी च्यूत होना पड़ सकता है। आदमी को अपने जीवन को कठोर बनाने का प्रयास करना चाहिए। ज्यादा सुखासक्त और भोग-विलासता में लिप्त होने से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपने जीवन में परिश्रम करने का प्रयास करना चाहिए और अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। मंगल प्रवचन के पश्चात् जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में आयोजित उपासक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे उपासक-उपासिकाओं को आचार्यश्री ने अपने श्रीमुख से उपसंपदा प्रदान कर उन्हें कर्त्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा प्रदान की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संस्कारों की अप्रकंप दीप शिखा है मंत्र दीक्षाः साध्वी अणिमाश्री
Next Article कुमारस्वामी सरकार गिरी; फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े, भाजपा को 105 वोट मिले
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?