बेंगलुरु जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के अंतर्गत जीतो लेडीज़ विंग द्वारा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना के नेतृत्व में महिलाओं की आंतरिक शक्ति को जागृत करने तथा आपसी एकता, स्नेह और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रिसॉर्ट भ्रमण “स्वेट #स्माइल# सक्सीड” का आयोजन किया गया। यह आयोजन रामनगर स्थित Q Mango रिज़ॉर्ट में किया गया। सुबह 9:00 बजे सभी महिला सदस्य वातानुकूलित बसों के माध्यम से बेंगलुरु शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित रिजॉर्ट पहुँचीं, जहाँ उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दिन भर चली इस यात्रा में सदस्यों ने टीम बिल्डिंग गेम्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे जिपलाइन, ट्रैकिंग, 360° साइक्लिंग, कयाकिंग, ह्यूमन फूसबॉल, रैपलिंग, आर्चरी, हाउज़ी सहित अनेक इनडोर एवं आउटडोर गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके पश्चात एक प्रेरणादायक चर्चा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें नारी सशक्तिकरण, स्वस्थ जीवन शैली और समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र की शुरुआत नवकार महामंत्र से की गई। अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। फाउंडर चेयरपर्सन एवं मेंटर श्रीमती निशा सामर ने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में कहा कि, “इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि संवाद, आत्मविश्वास और संगठनात्मक एकता को भी सशक्त बनाते हैं।”
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अल्का लोढ़ा और सह संयोजिका श्रीमती विमला मुनोत ने संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला। कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नेहा भंडारी, स्वीटी नाहर, पुष्पा जैन, नीता गादिया, संगीता मुथा सहित कुल 100 महिला सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहमंत्री श्रीमती सुमन रांका द्वारा किया गया।
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा एक दिवसीय रिसॉर्ट भ्रमण एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स कार्यक्रम “स्वेट स्माइल सक्सीड” सम्पन्न

