सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के पदाधिकारियों ने दीक्षार्थी कविता चौरडिया से की मंगल भेंट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के पदाधिकारियों ने दीक्षार्थी कविता चौरडिया से की मंगल भेंट

Last updated: October 16, 2026 11:28 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • 24 अक्टूबर को लेंगी जैन भगवती दीक्षा, अध्यक्ष सुरेश गन्ना एवं महामंत्री प्रमित बाफना ने दी मंगलकामनाएं

बेंगलुरु। जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहीं श्रीमती कविता चौरडिया से दीक्षा पूर्व मंगल भेंट के लिए जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष श्री सुरेश गन्ना, महामंत्री श्री प्रमित बाफना एवं मैनेजिंग कमेटी के सभी सदस्य उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर श्रीमती कविता चौरडिया के पुत्र एवं जीबीएन टाइकून्स के रेफरल हेड श्री हर्ष चौरडिया भी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने दीक्षार्थी बहन के संयम, त्याग एवं धर्म के प्रति समर्पण की अनुमोदना करते हुए उनके आगामी आध्यात्मिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
श्रीमती कविता चौरडिया, श्री राजेंद्र चौरडिया की धर्मपत्नी हैं। वे आगामी 24 अक्टूबर 2026 को जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगी। यह दीक्षा आचार्य श्री हीरा चंद्रराजजी म.सा. के मार्गदर्शन में भावी आचार्य श्री महेंद्र मुनिजी म.सा. एवं भाग्य प्रभाजी म.सा. के सान्निध्य में संपन्न होगी।
इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष श्री सुरेश गन्ना ने कहा कि संसार के आकर्षणों का त्याग कर संयम और साधना का मार्ग अपनाना अत्यंत प्रेरणादायी है। दीक्षार्थी बहन का यह निर्णय समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल संयममय जीवन की मंगलकामना की।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के महामंत्री श्री प्रमित बाफना ने कहा कि दीक्षा आत्मकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कविता बहन का त्याग, दृढ़ संकल्प और धर्म के प्रति समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने दीक्षार्थी बहन के भावी जीवन में निरंतर आध्यात्मिक प्रगति की कामना की।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के पदाधिकारियों एवं मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने दीक्षार्थी बहन के प्रति अपनी श्रद्धा एवं अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनके संयममय जीवन के लिए मंगल भावना प्रकट की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आनंद एल राय की फिल्म ‘नखरेवाली’ के ट्रेलर में मजनू-लैला की प्रेम कहानी का ‘वॉमांटिक’ अंदाज़
Next Article नैनीताल में शुरू हुई जान्हवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ये प्रेम मोल लिया’ से ‘जय अंबे बोल’ तक, अब ‘झुमका पटोला’ के साथ जश्न का सिलसिला जारी
entertainment
October 16, 2026
नैनीताल में शुरू हुई जान्हवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म की शूटिंग
entertainment
October 16, 2026
आनंद एल राय की फिल्म ‘नखरेवाली’ के ट्रेलर में मजनू-लैला की प्रेम कहानी का ‘वॉमांटिक’ अंदाज़
entertainment
October 16, 2026
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
entertainment
October 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?