By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो बेंगलुरू नॉर्थ ने किया “जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” का भव्य लॉन्च
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो बेंगलुरू नॉर्थ ने किया “जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” का भव्य लॉन्च

Last updated: August 13, 2025 6:23 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • सितंबर में एक लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में देश का अनोखा B2C आभूषण एवं ब्राइडल शोकेस; 300+ वीआईपी आमंत्रित, देशभर के प्रदर्शक होंगे शामिल

बेंगलुरू। जीतो बेंगलुरू नॉर्थ चैप्टर द्वारा आगामी 5 से 7 सितंबर में होने वाले “जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” का भव्य लॉन्च चांसरी पवेलियन होटल, रेसिडेंसी रोड, बेंगलुरु में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जीतो बेंगलुरू नॉर्थ के चेयरमैन श्री विमल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे विश्व में सोना और हीरे अपनी चमक के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि चांदी का भी शुभ कार्यों में अपना अलग महत्व है। उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में आयोजित यह B2C एक्सपो संभवतः देश का पहला आयोजन होगा, जिसमें पूरे भारत से लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई है। इसकी मार्केटिंग बड़े स्तर पर की जा रही है-जिसमें प्रमुख समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो मिर्ची एफएम, माईगेट ऐप के साथ-साथ एयरपोर्ट, एम.जी. रोड और जयनगर पर एलईडी बोर्ड लगाए जाएंगे। 300 से अधिक वीआईपी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है तथा अनुश्री को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है। इस अवसर पर प्रतिभागियों के सुझाव एवं प्रश्नों का भी स्वागत किया गया।
जीतो बेंगलुरू नॉर्थ के महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने जीतो की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में जीतो के 77 चैप्टर 9 ज़ोन में कार्यरत हैं और 19,000 से अधिक सदस्य जुड़े हैं। विदेशों में 32 चैप्टर सक्रिय हैं। इसके पश्चात, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में एक्सपो का औपचारिक लॉन्च किया गया। एक्सपो के को-कन्वेनर श्री प्रवीण दक ने कहा कि यह मंच उन कलाकारों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी कला से आभूषणों को अनुपम सुंदरता प्रदान की है। मार्केटिंग प्रभारी श्री प्रीतेश जैन ने बताया कि इस एक्सपो का उद्देश्य प्रदर्शकों के ब्रांड और व्यवसाय को प्रोत्साहित करना तथा ग्राहकों के लिए एक ही छत के नीचे वन स्टॉप शॉप उपलब्ध कराना है। कन्वेनर श्री सुरेश गन्ना ने कहा कि हमारा सपना है कि किसी भी विवाह की सभी आवश्यकताएं एक ही स्थान पर पूरी हों। श्री सोमेश बडेरा ने उत्साह व्यक्त करते हुए जीतो के कोविड कालीन सामाजिक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर श्री मदन मुणोत ने मुख्य अतिथि श्री अविनाश गुप्ता का परिचय कराया। श्री गुप्ता ने कहा कि जीतो के 77+32 यानी कुल 109 चैप्टर एक माला के 108 मोतियों और एक गांठ की तरह जुड़े हुए हैं। श्री पंकज बॉलर ने गेस्ट ऑफ हॉनर लक्ष्मी डायमंड के श्री चेतन मेहता का परिचय दिया। श्री मेहता ने चेयरमैन श्री विमल कटारिया को शुभकामनाएं देते हुए श्री सुरेश गन्ना को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद उपस्थितजनों से सुझाव लिए गए और प्रश्नों का समाधान किया गया। अंत में श्री अशोक भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जीतो नॉर्थ कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र आच्छा, श्री विनोद नंदावत, श्री नितेश गांधी, श्री शेखर चाणोदिया, श्री सतीश पोरवाड़ तथा मीडिया प्रभारी श्री अरविंद टपरावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बंधन का कारण है आसक्ति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वॉर 2 के टिकटों की जोरदार बिक्री, NTR का क्रेज जारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महंगाई पर मोदी सरकार का यूटर्न, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़े दाम, रसोई से लेकर सबकुछ होगा महंगा
national
May 16, 2026
“केरला स्टोरी 2” फेम उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, बारात का अनोखा ट्विस्ट “रजनी की बारात” का टीजर लांच
entertainment
May 15, 2026
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र लेकर आया है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और नॉन-स्टॉप हंसी का तूफान!
entertainment
May 15, 2026
“पंजाबी सीखना मेरे लिए खुशी जैसा था” – सोनल चौहान का दिल जीतने वाला बयान
entertainment
May 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?