संगीता अनिल परमार।।
मुम्बई। जे.यु.बी. ग्रुप अंधेरी के तत्वाधान में अंधेरी के जे.पी.रोड पर स्थित श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर के बाहर रक्तदान का शिविर आयोजन किया जिसमें महिलायें, पुरुषों, ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में करण साड़ी, श्री अंधेरी वेस्ट ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन, का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सेण्ड जॉर्ज ब्लड बैंक सीएसटी ने कार्यक्रम में ब्लड बैंक लिया। साथ ही जैन मंदिर के ट्रस्टी ने भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप के तरुण जैन, अनिल परमार, वसंत कोठारी, पंकज चंडालिया, भगवती वडाला, अमृत कोठारी, प्रवीण सिंगवी, सुभाष कोठारी, संजीव सिंगवी, हसमुख परमार, प्रकाश चंडालिया, कमलेश पोखरणा, रोशन दवे, दलपत सोलंकी साथ ही प्रथमेश पाटिल का रहा।


जे.यु.बी. ग्रुप अंधेरी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

