सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जानिए क्यों गार्डनर के बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने नहीं दिया उन्हें आउट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

जानिए क्यों गार्डनर के बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने नहीं दिया उन्हें आउट

Last updated: February 21, 2020 8:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सिडनी:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 17 रनों से हराया। इस मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। पूनम यादव अपने कोटे का आखिरी ओवर कर रही थीं, तीसरी गेंद पर एश्ले गार्डनर बोल्ड हुईं, लेकिन अंपायर ने इसे नोबॉल करार दिया। जबकि पूनम यादव का पैर क्रीज के अंदर ही था। भारतीय टीम गार्डनर के विकेट की खुशी मनाने लगी थी, लेकिन इसके बाद अंपायर ने इसे नोबॉल करार दिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को फ्री हिट भी दिया।

चलिए हम आपको बताते हैं कि क्यों पूनम यादव की यह गेंद नोबॉल की श्रेणी में आई। दरअसल बैटर के कॉन्टैक्ट में आने से पहले गेंद ने दो टप्पा खाया था और क्रिकेट के नियम के मुताबिक अगर गेंद किसी भी तरह से बैटर के कॉन्टैक्ट में आने से पहले दो टप्पा खा लेती है, तो उसे नोबॉल करार दिया जाता है। गेंद गार्डनर के पैड पर लगने से पहले दो टप्पा खा चुकी थी और इसी के चलते भारत के खाते में तब विकेट नहीं जुड़ा और पूनम यादव के खाते में एक नोबॉल जुड़ गई।

दो बार पूनम रावत की किस्मत ने नहीं दिया उनका साथ

गार्डनर उस समय 26 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रही थीं। गार्डनर ने 36 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से पूनम यादव ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। इस मैच में पूनम यादव दो बार अनलकी रहीं, अगर यह विकेट उनके खाते में जुड़ता तो उनका बॉलिंग फिगर 5/19 हो जाता। वहीं जब उन्होंने अपने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर रेचेल हायन्स और एलिस पेरी का विकेट लिया था, तो वो हैट्रिक पर थीं। दोनों विकेट स्टंपिंग से उनके खाते में जुड़े थे। तीसरी गेंद पर पूनम यादव की गुगली ने जेस जोनासन के बल्ले का बाहरी किनारा लिया, लेकिन विकेटकीपर तानिया भाटिया कैच लेने से चूक गईं और पूनम यादव की हैट्रिक नहीं हो सकी।

ऐसे दर्ज की भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत

भारत ने टॉस गंवाया और पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 20 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाए। दीप्ती शर्मा ने नॉटआउट 49 रनों की पारी खेली, जबकि शैफाली वर्मा ने 15 गेंद पर 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जेमिमाह रॉड्रिगुएज ने 33 गेंद पर 26 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जोनासन ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 19.5 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। एलिसा हीली ने 35 गेंद पर 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली। भारत की ओर से शिखा पांडे ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि पूनम यादव ने चार विकेट झटके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री ठाकरे, कहा- सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर हमारी कांग्रेस से बातचीत जारी, इसीलिए महाराष्ट्र में शांति है
Next Article सड़क पर बैठकर विचार थोपना भी आतंकवाद का एक रूप: आरिफ मोहम्मद खान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?