पनवेल। जैन युवा ग्रूप पनवेल द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन का आयोजन गुरुवार की स्याम पनवेल कल्पतरु क्लब हाउस में रखा गया है। जानकारी देते हुए राकेश काँठेड ने बताया की इस प्रोग्राम में कवि सम्ममेलन गेम्स ओर अन्य आयोजन के साथ हे भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। सुनील सूक्लेचा ने बताया की यह आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
शिव देवड़ा ने जानकारी देते हुए कहा की इस आयोजन में सिड़को चेयरमेन ओर विधायक प्रशांत ठाकुर पनवेल महानगर पालिका सभाग्रह नेता परेश ठाकुर वरिष्ठ नगर सेवक अनिल भगत सहित जैन समाज के अनेक व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। विनोद बाफ़ना ने सभी आयोजकों की प्रसंशा करते हुए कहा की समाज को जोड़ने के लिया किया जा रहा आयोजन सभी के लिए एक आदर्श बनेगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित चोधरी महेंद्र कूकडा ललित इंटोदिया संजू बापना मनु ओसतवाल जितेंद्र संचेती दीपक सामोता संजय बाफ़ना सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए है।
जैन युवा ग्रुप पनवेल का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह 7 को

