By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जाह्नवी कपूर ने ‘परम सुंदरी’ में मलयालम लहज़े को बखूबी अपनाकर जीता दर्शकों का दिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जाह्नवी कपूर ने ‘परम सुंदरी’ में मलयालम लहज़े को बखूबी अपनाकर जीता दर्शकों का दिल

Last updated: August 13, 2025 1:14 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसमें दर्शक जहां जाह्नवी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनकी खूबसूरती के साथ जो बात सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, वो है जाह्नवी कपूर का एकदम सटीक साउथ इंडियन लहज़ा। आधी मलयाली और आधी तमिल भाषी ‘सुंदरी’ के किरदार में ढलने के लिए जाह्नवी ने न सिर्फ अपने अभिनय को तराशा है, बल्कि भाषा और बोलचाल की बारीकियों पर भी गहराई से मेहनत की है। विशेष रूप से इसके लिए उनकी डायलॉग कोच ने इंस्टाग्राम पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा है, “तुमने अपने मलयालम डायलॉग्स और लहज़े को सही करने के लिए बहुत मेहनत की है और एक मलयाली होने के नाते मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूँ। लहज़ा, उच्चारण और शब्दों की ध्वनि सबकुछ एकदम परफेक्ट है और मुझे खुशी है कि तुमने हर छोटे-से-छोटे डिटेल पर ध्यान दिया। तुम एक आधी मलयाली, आधी तमिल ‘पोन्नु’ के रूप में बिल्कुल सही लग रही हो। अब इंतज़ार नहीं हो रहा कि सब सुंदरी से मिलें।”
इसमें दो राय नहीं कि ट्रेलर में जाह्नवी की मेहनत साफ झलक रही है। उनकी आवाज़ की लय से लेकर स्क्रीन पर उनके द्वारा लाया गया सांस्कृतिक असलीपन सभी एकदम परफेक्ट है, लेकिन ट्रेलर के अंत में साउथ इंडियन गर्व में रचा-बसा उनका आखिरी मोनोलॉग, अभी से ही फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में गिना जा रहा है। गौरतलब है कि ‘परम सुंदरी’ में जाह्नवी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नज़र आएंगे। यह उत्तर और दक्षिण के मेल वाली प्रेम कहानी है, जिसमें रोमांस, हास्य और दिल को छू लेने वाले पल भरपूर हैं। ऐसे में ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि जाह्नवी ने जिस बारीकी और समर्पण के साथ, ‘सुंदरी’ अवतार निभाया है, यह उनके करियर का सबसे यादगार और मील का पत्थर किरदार साबित हो सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागार्जुन ने ‘कुली: द पावरहाउस’ में विलेन बनने के लिए 7 बार सुनी थी स्क्रिप्ट
Next Article हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द, आत्मसमर्पण करने का निर्देश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महंगाई पर मोदी सरकार का यूटर्न, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़े दाम, रसोई से लेकर सबकुछ होगा महंगा
national
May 16, 2026
“केरला स्टोरी 2” फेम उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, बारात का अनोखा ट्विस्ट “रजनी की बारात” का टीजर लांच
entertainment
May 15, 2026
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र लेकर आया है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और नॉन-स्टॉप हंसी का तूफान!
entertainment
May 15, 2026
“पंजाबी सीखना मेरे लिए खुशी जैसा था” – सोनल चौहान का दिल जीतने वाला बयान
entertainment
May 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?