मुंबई:बीते 29 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद ट्रेड यूनियनिस्ट और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इस बीच खबर है कि पॉलिटिशन से फिल्ममेकर बने संजय राउत फर्नांडिस पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को लॉक कर दिया गया है और राउत इसे इस साल मार्च तक फ्लोर पर ले जाने की सोच रहे हैं।
खबर से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘जॉर्ज फर्नांडिस सच में एक प्रेरणास्रोज हैं। वह अपने तमाम रोल्स के लिए जाने जाते हैं जिनमें एक ट्रेड यूनियनिस्ट, एक सोशलिस्ट लीडर, एक एंटी इमरजेंसी हीरो, पूर्व कैबिनेट मंत्री और एक राज्य सभा मेंबर शामिल है। उनके जीवन को पर्दे पर लाना है ताकि उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चल सके।’
सूत्र की मानें तो फिल्म का फोकस मुख्य तौर पर 1950 के मध्य में मुंबई से 1975 की इमरजेंसी तक, फर्नांडिस के जीवन पर होगा। इसके अलावा फिल्म में उनकी शिवसेना फाउंडर बाल ठाकरे से दोस्ती को भी दिखाया जाएगा।
फिलहाल, राउत ऐक्टर्स से बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म भी हिंदी और मराठी में रिलीज होगी। चर्चा है कि इस प्रॉजेक्ट का निर्देशन शूजीत सरकार कर सकते हैं।
जॉर्ज फर्नांडिस पर बनेगी बायॉपिक

