श्रीहरिकोटा:इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने बुधवार को जीएसएलवी माक-3 रॉकेट की मदद से जीसैट-29 सैटलाइट सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया गया। यह सैटलाइट भू स्थिर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। बता दें कि इस साल यह इसरो का पांचवां लॉन्च है।
आपको यह भी बता दें कि इस रॉकेट में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बूस्टर S200 का इस्तेमाल किया गया। 3423 किलोग्राम वजन का यह सैटलाइट भारत की जमीन से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटलाइट है। यह एक हाईथ्रोपुट कम्युनिकेशन सैटलाइट है। इसमें लगे ऑपरेशनल पेलोड्स डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जम्मू और कश्मीर के साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों को बेहतर सेवा मुहैया कराएंगे। इससे इन क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट में काफी मदद मिलेगी।
इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया GSAT-29

