सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इस्लाम छोड़ भागी सऊदी लड़की,परिवार मार डालेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

इस्लाम छोड़ भागी सऊदी लड़की,परिवार मार डालेगा

Last updated: January 7, 2019 11:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बैंकॉक: बैंकॉक एयरपोर्ट पर 18 साल की सऊदी अरब की युवती को पकड़ा गया। रहाफ मोहम्मद एम अल्कुनून नाम की इस लड़की का कहना है कि वह वापस अपने देश नहीं जाना चाहती और उसे भेजा गया तो उसकी हत्या हो सकती है। अमीर परिवार से ताल्लुक रखनेवाली रहाफ के पिता बिजनसमैन हैं। लड़की का कहना है कि वह नास्तिक है और परिवार की कठोर पाबंदी से बचने का उसके पास यही एक रास्ता है।
रहाफ ने ट्वीट किया, ‘मैं अकेले रह सकती हूं, स्वतंत्र और उन सब लोगों से दूर जो मेरी गरिमा का और मेरे औरत होने का सम्मान नहीं करते। मेरे साथ परिवार ने हिंसक व्यवहार किया और मेरे पास इसके पर्याप्त सबूत हैं।’ रहाफ ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं और कई लोगों से मदद की गुजारिश की। संयुक्त राष्ट्र से भी रहाफ ने अपने लिए शरण देने की मांग की।
रहाफ ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘मैं नास्तिक हूं और मेरे पास परिवार से भागने के लिए यही अकेला रास्ता है। एक बार मैंने अपने बाल कटवा लिए थे, जिसके बाद मुझे 6 महीने तक घर में बंद करके परिवार ने रखा। मेरी फैमिली बहुत सख्त है और मैं उस जीवन से छुटकारा चाहती हूं।’
घर से भागने के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं कुवैत तक कार से एक फैमिली हॉलिडे के लिए आई थी। सुबह के 4 बज रहे थे और मैंने देखा कि मेरे परिवार के सारे लोग सो रहे हैं। मुझे लगा कि मेरे पास यही एक आखिरी मौका है इस कैद से छुटकारा पाने का। मैंने ऑस्ट्रेलिया का टिकट लिया क्योंकि वहां का टूरिस्ट वीजा मिलना काफी आसान होता है। मेरा लक्ष्य था कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर मैं अपने लिए शरण देने की मांग करूंगी।’
लड़की ने बताया कि फोन के जरिए वह कई वकीलों के संपर्क में है, लेकिन सोमवार की सुबह तक उसे किसी से सकारात्मक जवाब नहीं मिला। कुवैत एयरलाइन के जरिए बैंकॉक पहुंचने के बाद उसका पासपोर्ट वापस ले लिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को रहाफ ने बताया, ‘मैं 16 साल की थी जब मैंने इस्लाम छोड़ दिया और मेरे परिवार को यह पता चला तो वो लोग मुझे मार डालेंगे।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गठजोड़ नहीं हुआ, तो बीजेपी पूर्व सहयोगियों को भी हराएगी: अमित शाह
Next Article शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?