मुंबई:मुन्ना भाई सीरीज का इंतजार दर्शक पिछले कई साल से कर रहे हैं। इसमें संजय दत्त और अरशद वारसी लीड रोल में थे। पिछले काफी समय से इस सीरीज की तीसरी फिल्म की चर्चा मीडिया में चल रही है। कहा जा रहा है कि मुन्ना भाई 3 की शूटिंग 2 साल पहले ही शुरू होने वाली थी लेकिन तभी संजय दत्त जेल चले गए थे।
पिछले साल फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म किया था कि वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस फिल्म पर काम करने की बजाय संजय दत्त की बायॉपिक पर काम करना शुरू कर दिया। अब इतने सालों बाद फाइनली यह खबर आ रही है कि मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इस बात को फिल्म में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने भी कन्फर्म किया है। हाल में अपनी अगली फिल्म ‘फ्रॉड सैंया’ के प्रमोशन में बिजी अरशद ने बताया है कि मुन्ना भाई 3 की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और इस साल इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
इस साल शुरू हो जाएगी मुन्ना भाई 3 की शूटिंग: अरशद वारसी

