सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इस जूते से नहीं बचा कोई, बुश से लेकर केजरीवाल और अब नरसिम्‍हा तक ने झेला दर्द
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

इस जूते से नहीं बचा कोई, बुश से लेकर केजरीवाल और अब नरसिम्‍हा तक ने झेला दर्द

Last updated: April 19, 2019 7:58 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में गुरुवार को पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। जूता फेंकने वाला शख्‍स कानपुर का रहने वाला था। हालांकि जूता पार्टी प्रवक्‍ता को नहीं लगा और इस शख्‍स को भी हिरासत में ले लिया गया। इस यह शख्स पत्रकारों के की जगह पर बैठा था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से जो कार्ड मिला उसके मुताबिक उसका नाम शक्ति भार्गव है। इस इस घटना ने एक बार फिर सभी का ध्‍यान राजनीति में चलते जूते पर लाकर रख दिया है। दरअसल, इस तरह का मामला कोई पहली बार सामने नहीं आया है। 2008 में इसकी शुरुआत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर जूता फेंकने के साथ शुरू हुई थी। उस वक्‍त उनपर एक पत्रकार वार्ता के दौरान जूता फेंका गया था। बुश पर एक के बाद एक दो जूता फेंकने वाले शख्‍स का नाम मुंतजर अल जैदी था। तब से लेकर आज तक देश-विदेश के कई नेता इस जूते के शिकार हो चुके हैं।

इस जूते की मार सहने वालों में पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम तक भी आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही भाजपा के दो नेताओं के बीच सरेआम एक बैठक के दौरान मारपीट हुई थी। बहरहाल, हम आपको देश और दुनिया के उन नेताओं के बारे में यहां पर जानकारी दे रहे हैं जिन्‍हें इस तरह की घटना से दो-चार होना पड़ा है।

  • 2009 में कांग्रेसी नेता नवीन जिंदल पर भी जूता फेंका गया। जूता फेंकने वाला एक टीचर था।
  • 2009 में ही भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तरफ एक पार्टी कार्यकर्ता ने चप्पल फेंक दी थी।
  • 28 अप्रैल 2009 को हासन जिले में भाजपा की रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर भी चप्पल फेंकी गई थी।
  • 2009 में एक पत्रकार ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर जूता उछाला था
  • 15 अगस्त 2014 को लुधियाना में एक कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर भी एक युवक विक्रम सिंह ने जूता फेंका था।

मनमोहन सिंह

26 अप्रैल 2009 को गुजरात के अहमदाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान एक युवक ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जूता फेंकने की कोशिश की थी। इस शख्‍स का नाम हितेश था। जूता मंच से कुछ दूरी पर गिरा था।

पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर पत्रकार जरनैल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान जूता फेंका था। जरनैल सिंह 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने से नाराज था। इस मुद्दे पर जरनैल सिंह ने गृहमंत्री से सवाल पूछा और जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उसने चिदंबरम पर जूता फेंक दिया था।

अरविंद केजरीवाल

जनवरी  2017 को दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर एक शख्‍स ने जूता फेंका था। हालांकि यह जूता उन्‍हें नहीं लगा। सीएम पर जूता उस वक्‍त फेंका गया जब वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा 9 अप्रैल 2017 को भी केजरीवाल पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया। उस वक्‍त वह ऑड-ईवन को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।

अखिलेश यादव

30 मार्च 2014 को एक युवक ने अखिलेश यादव पर चप्पल फेंका था। हालांकि चप्पल अखिलेश से काफी दूर मीडिया गैलरी में गिरा था। अखिलेश लोकसभा चुनाव में वोट जुटाने के लिए गाजियाबाद में रैली कर रहे थे। चप्पल फेंकने वाला युवक अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध कर रहा था।

नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर 6 अक्टूबर 2014 को एक आदमी ने जूता फेंकने का प्रयास किया था। वह पुणे के कोथरूड इलाके में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। वह मंच की ओर बढ़ ही रहे थे तभी एक शख्स ने पीछे से उनकी ओर जूता उछाला।

प्रकाश सिंह बादल

15 अगस्त 2014 को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने की कोशिश की गई थी। प्रकाश सिंह बादल लुधियाना से 50 किलोमीटर दूर स्थित इसरू गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। जैसे ही वह बोलने के लिए खड़े हुए भीड़ में मौजूद एक युवक ने उनकी ओर जूता फेंक दिया था। जूता मंच से कुछ मीटर दूर गिरा था।

नरेंद्र मोदी 

2014 की चुनावी रैली के दौरान भाजपा के पीएम प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी के मंच की तरफ भी एक युवक ने जूता उछाला था।

ये भी एक मामला

साल 2017 में एक बहुचर्चित मामला सामना आया था। इस मामले में शिवसेना सांसद नेता रवींद्र गायकवाड का एयर इंडिया के एक कर्मचारी को जूते से मारा था। इसके पीछे की जो वजह से निकल कर सामने आई थी वो यह थी कि ऐसा उन्होंने एक पूरी तरह से इकॉनमी क्लास की फ्लाइट में बिजनेस क्लास की सीट मांग करने और उसके उपलब्ध न कराए जा सकने की बात के बाद किया था। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने रवींद्र गायकवाड को अपनी फ्लाइट्स से बैन कर दिया था।

विदेशी नेताओं पर फेंका गया जूता 

  • फरवरी 2009 में लंदन दौरे पर गए चीनी राष्ट्रपति वेन जियाबाओ पर एक जर्मन छात्र ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में जूता फेंका था।
  • 7 अगस्त 2010 को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बर्मिंघम यात्रा के दौरान सरदार शमीम खान नाम के एक व्यक्ति ने उन पर जूता फेंका था और उन्‍हें हत्‍या बताया था।
  • 6 फरवरी 2010 को लंदन में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर एक आदमी ने जूता फेंका था।
  • 11 मार्च 2018 लाहौर के जमिया नाइमिया में एक छात्र ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जूता फेंक दिया था। घटना के बाद आरोपी छात्र ने नवाज शरीफ के खिलाफ नारे भी लगाए। इस दौरान उसने नवाज शरीफ को इस्लाम विरोधी बताया। पुलिस ने जूता फेंकने वाले छात्र की पहचान अब्दुल गफूर के रूप में की थी।
  • 14 मार्च 2018 को क्रिकेटर से राजनीति में आए और पाकिस्‍तान के मौजूदा पीएम इमरान खान पर जूता फेंका गया था। खान पर जूता फेंकने की घटना पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में आयोजित रैली को संबोधित करने के दौरान घटी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हवाई यात्रियों की मदद के लिए हरकत में आई सरकार, एयर इंडिया ने बढ़ाया मदद का हाथ
Next Article मोदी की रैली में झूठ, मेरी रैली में सच्चाई: राहुल गांधी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026
30 साल से एक ही जिले में तैनाती पर सवाल! ADO पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ CM से उच्चस्तरीय जांच की मांग
state
September 13, 2026
जप द्वारा भाव व परिणामों की हो सकती है शुद्धि : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 13, 2026
जप सें होता हैं जीवन का कायाकल्प – आत्मा सें परमात्मा तक का सफर हैं
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?