नई दिल्ली:हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भारत के तेज गेंदबाज और विश्व टेस्ट रैंकिंग में पांचवे नंबर पर मौजूद जसप्रीत बुमराह को ‘बेबी बॉलर’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि अगर मैं उनके खिलाफ खेलता तो आसानी से उनका सामना कर लेता। उनके इस बयान के बाद तो मानो जैसे भारतीय फैंस आगबबूला हो गए थे। इसके चलते उन्हें भारतीय फैंस की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
अब्दुल रज्जाक के इस बयान पर भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज इरफान ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर उनकी बोलती जरूर बंद हो जाएगी। हालांकि पठान ने बिना किसी का नाम लिए ये ट्वीट किया है जिसमें उनका सीधा इशारा रज्जाक के हालिया बयान की तरफ ही है।
इरफान पठान ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, “इरफान जैसे बॉलर हमारी गली-गली में पाए जाते हैं, पर जब जब ये गली का बॉलर इनके सामने खेला है इनकी गिल्लियां निकाल के रख दीं। सभी फैंस से अनुरोध है कि वे ऐसे बयानों पर ध्यान न दें। बस पढ़ो और स्माइल करो।”
बता दें कि साल 2004 में जब भारतीय टीम 15 साल बाद पाकिस्तान के दौर पर गई थी तब जावेद मियांदाद ने कहा था कि इरफान जैसे गेंदबाज हमारी गली-मोहल्लों में खेलते हैं।
इरफान पठान ने की पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक की बोलती बंद

