- ‘योग करीश, कोरोना को हारीश’
सूरत। रविवार, 21 जून जागतिक योग दिन का आयुष मंत्रालय की मुहिम को ‘योगा अैट होम और योगा विथ फैमिली’ के आदेशानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज की। नवसारी सांसद सी आर पाटील की प्रेरणा से अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी, सूरत-उधना द्वारा आयोजित योगा कार्यक्रम में सूरतवासीयों का उत्साह देखने को मिला। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सभी ने परिवार के साथ बड़ी उत्साह से अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी, सूरत-उधना के तत्वावधान योग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सी आर पाटील के स्वागत वक्तव्य से हुई। सब को जागतिक योग दिन की शुभकामनाएँ देते हुए तेरापंथ महिलामंडल की सराहना करते हुए स्वच्छ भारत के साथ स्वस्थ सूरत बनाने के जीवन विज्ञान के संकल्प की तारीफ़ की। सभी सूरतवासीओं को अहवान भी किया नियमित योग करें और कोरोना भगाओ और सभी स्वस्थ जीवन जीओ अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी, संयोजक गौतम गादिया, मुख्य प्रशिक्षिका अलका सांखला और को-ट्रेनर रंजना भोलावत ने योग, प्रेक्षाध्यान और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।
अलका सांखला ने अणुव्रत-प्रेक्षाध्यान और योग का महत्व बताते हुए स्वस्थ-मस्त रहने के टिप्स बताते भी दिये। आगे बताया भूतकाल में अंग्रजों का नाम था, वर्तमान में अमेरिका का नाम हैं। भारतीय प्राचीन संस्कृति योग की हैं वह जागतिक योग दिन के रुप में मैं प्रघानमंत्री मोदीजी ने विश्व को देन दी ही। गुरुदेव तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ और आचार्य श्री महाश्रमण ने बताये अणुव्रत, जीवन विज्ञान और प्रेक्षाध्यान के रास्ते पर चलेंगे तो अगली सदी भारत की होंगी। अलका सांखला ने योग से स्वस्थ-मस्त और Happy-Healthy रहने के टिप्स देते हुए ये भी बताया योग तभी रोग मुक्त बनानेगा, जब हम उसे सही तरीकेसे और सही गुरु से सीखें। जल्द ही सूरत में सुव्यवस्थित और सर्टिफ़ाइड योग क्लास शुरु करेंगे। जिसमें विधिवत प्रशिक्षण लेकर स्वार्थ और परमार्थ का काम कर सकते हैं? जैसे योग सीखेंगे तो स्वस्थ होंगे और योग सीखा भी सकते हैं।
रंजना ने प्रेक्षाध्यान करवाया। गौतमजी गादिया ने संकल्प करवाये और सब को धन्यवाद भी ज्ञापित किये। राष्ट्रोंन्नति का मार्ग एक हैं योग साधना नीत्य करें, वेद काल से गुंज रहा ॐकारऽऽऽ… इस के बाद सबको हास्य योग भी करवाया। सब के स्वस्थ्य के लिए ‘ सर्वेषा स्वर्स्थि भवति…… प्रार् से कार्यक्रम का समापन किया गया।

