मुंबई:अर्जुन कपूर की अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (India’s Most Wanted) का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर ने फिल्म का यह पोस्टर अपने सोशल हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं बहुत गर्व के साथ ‘India’s Most Wanted’ का पोस्टर आपके सामने पेश कर रहा हूं। सत्य घटना पर आधारित यह एक अकल्पनीय कहानी है। कल टीजर आएगा।’ आपको बता दें कि अर्जुन की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। इससे पहले राजकुमार गुप्ता नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्में बना चुके हैं। ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ को 24 मई 2019 को रिलीज किया जाएगा।
पोस्टर में अर्जुन का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर के लुक पर सेलेब्स ने भी कमेंट लिए हैं। वरुण धवन ने लिखा, “आंखें।” वहीं मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी बनाया है। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- फेस नहीं दिख रहा बेस्ट! संजय कपूर-फराह खान को मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘India’s Most Wanted’ का पोस्टर हुआ रिलीज

