सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इमरान हाशमी की फिल्म का टाइटल बदला, सीबीएफसी ने जताई थी आपत्ति
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

इमरान हाशमी की फिल्म का टाइटल बदला, सीबीएफसी ने जताई थी आपत्ति

Last updated: January 10, 2019 11:46 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया एक बार फिर मुश्किलों में तब आई जब इसके टाइटल को लेकर सेंट्रल बोर्ड अॉफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा आपत्ति जताई गई। लेकिन अब फिल्म के टाइटल को सीबीएफसी की गाइडलाइन के अनुसार बदला गया है और अब फिल्म का नाम चीट इंडिया नहीं Why Cheat India हो गया है।
हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर्स द्वारा फिल्म चीट इंडिया के टाइटल में बदलाव को लेकर स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि, सीबीएफसी को फिल्म के टाइटल चीट इंडिया को लेकर आपत्ति थी। हमारी सीबीएफसी की एक्जामिनिंग कमेटी और रिवायजिंग कमेटी से बातचीत हुई। उन्होंने फिल्म के नाम में बदलाव को लेकर बात की। बातचीत में हमने बताया कि फिल्म पब्लिक डोमेन में करीब एक साल से चीट इंडिया के नाम से है और थिएरेटिकल टीजर, ट्रेलर और टीवी प्रोमो भी इसी नाम से बनाए गए। लेकिन सीबीएफसी ने नाम बदलने की बात की है। इस कारण रिलीज से एक हफ्ते पहले डुअल कम्युनिकेशन हो गया है। लेकिन समय की कमी के कारण हमारे पास कोई च्वॉइस नहीं बची और हमें नए टाइटल Why cheat india से फिल्म को रिलीज करना होगा।
आपको बता दें कि, इससे पहले भी फिल्म चीट इंडिया की जो टैगलाइन है ‘नकल में ही, अकल है’, उस पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानि सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। सेंसर बोर्ड के सदस्यों को लगा था कि फिल्म की यह टैगलाइन नकल को बढ़ावा देने वाली है जिसको लेकर सेंसर बोर्ड के लोगों ने आपत्ति दर्ज की हैl सेंसर बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि फिल्म के ट्रेलर को कई बार कई लोगों ने देखा, खासकर सेंसर बोर्ड से जुड़े हुए कुछ लोगों ने और उन्हें इस से कोई आपत्ति नहीं थीl हालांकि सेंसर की ही दूसरी कमिटी के मेंबर ने ट्रेलर देखने के बाद यह पाया कि फिल्म और टेलीविजन पर जब युवा इसे देखेंगे तो वह उन्हें भ्रमित कर सकता है और नकल करने के लिए उकसा सकता हैl जिसके चलते उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज की हैl फिल्म के निर्माता तनुज गर्ग ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि एक्सामिंनिंग कमेटी द्वारा ट्रेलर को क्लियर करने के बावजूद जिसमें टैगलाइन भी शामिल है, एक दूसरी कमेटी ने इसे गलत पाया हैl हम सीबीएफसई के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं और हमने सीबीएफसी के नियमों का पालन किया हैl इसके बाद ही हमें यू ए सर्टिफिकेट मिला हैl बताया जा रहा है कि फिल्म के टैगलाइन पिक्चर में नहीं होगीl ट्रेलर में एकमात्र डायलॉग है,’अक्लमंद तो तुम हो, नक़लमंद बन सकते हो क्या’ l
बता दें कि, चीट इंडिया भारत के शैक्षणिक व्यवस्था पर आधारित है जिसमें कई सारे कॉम्पिटेटिव एंट्रेंस एग्जाम के दौरान होने वाले गड़बड़झाला को दर्शाया गया हैl यह फिल्म 18 जनवरी 2019 को रिलीज़ होने वाली हैl निर्देशक सौमिक सेन हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्‍या मामले में 29 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
Next Article रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी को लेकर महिला आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वाणी का विवेक और संयम है हितकारी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 25, 2026
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी
social
September 25, 2026
बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?