सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ICC Tes Ranking: विराट का नंबर-1 ताज बरकरार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ICC Tes Ranking: विराट का नंबर-1 ताज बरकरार

Last updated: December 20, 2018 2:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भले ही 146 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फायदा मिला है। पर्थ टेस्ट में अपनी 25वीं सेंचुरी की बदौलत विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपनी टॉप पोजिशन और मजबूत कर ली है।
विराट के लिए न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को खतरा माना जा रहा था लेकिन पर्थ टेस्ट में उनकी शतकीय पारी की बदौलत उन्होंने गुरुवार को ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखा है। विराट ने दूसरे नंबर के विलियम्सन से अपने रेटिंग अंकों का फासला बढ़ाया है और वो अब 934 अंकों के साथ नंबर एक रैंकिंग पर और मजबूत हो गए हैं।
विराट से अब इतना पीछे हो गए हैं विलियम्सन
900 का आंकड़ा पार करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने विलियम्सन के अब 915 रेटिंग अंक हैं और वो विराट से 19 अंक पीछे हैं। विराट ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर अपना सातवां टेस्ट शतक बनाया था और इस मामले में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी जिन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में इतने ही शतक बनाए थे। हालांकि विराट इस मैच में भारत को जीत नहीं दिला सके।
रहाणे और पंत की रैंकिंग भी सुधरी
ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को उनकी 72 रन की अहम पारी की बदौलत एक स्थान का सुधार मिला है और वह 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि विराट से मैदान पर जुबानी जंग में सबसे आगे रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन भी 55वीं से 46वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारत के टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को तीन स्थानों का फायदा मिला है और वो 15वें नंबर पर आ गए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 11 स्थान की छलांग के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार के बड़े उद्योगपति गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या
Next Article बीजेपी को कोर्ट से राहत, तीन रथयात्राओं के लिए मिली मंजूरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?