नई दिल्ली:हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने रविवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस ने बीजेपी की तरह अपने घोषणा पत्र का नाम भी संकल्प पत्र रख दिया है, लेकिन ये नहीं जानते कि नाम बदलने से सरकार नहीं आती बल्कि विकास के काम करने से आती है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ का विमोचन किया।
बीजेपी के संकल्प पत्र की खास बातें
– 2022 तक अन्न दाताओं की आय दुगना करने का लक्ष्य
– सभी को सिंचाई सुविधा-हर खेत को पानी
-ट्यूबवेल शिफ्टिंग पॉलिसी तैयार करेंगे
– एक हजार करोड़ रुपये खर्च करके राज्य में 23 हजार नहरों पर बने सभी पुलों के उचित रख रखाव एवं नवीनीकरण को सुनिश्चित करेंगे
– किसानों के लिए एक लाख सौर पंप सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री किसाना ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना के माध्यमं से किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जा दाता भी बनाएंगे।
– हर फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करेंगे
इस मौके पर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’

