सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हमें संविधान के मूल सिद्धांतों के संरक्षण और रक्षा का प्रयास करना चाहिए: प्रणब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

हमें संविधान के मूल सिद्धांतों के संरक्षण और रक्षा का प्रयास करना चाहिए: प्रणब

Last updated: January 26, 2019 9:44 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल सिद्धांतों की रक्षा करने और उनके संरक्षण के प्रयास करने का आह्वान किया है।
मुखर्जी को शुक्रवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिये जाने की घोषणा की गई थी। देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने उनसे संविधान के आदर्शों पर चलने के अपने संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया।
उन्होंने ट्वीटर पर कहा, ‘‘भारतीय गणतंत्र 70 साल का हो गया है, मैं भारत और विदेश में बसे प्रत्येक भारतीय नागरिक को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इस महान लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव हमारे भारतीय संविधान में हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा रखी गई थी।’’
मुखर्जी ने मध्य दिल्ली में स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहां तैनात सीआरपीएफ की एक टुकड़ी की सलामी ली। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने इस संबंध में हमारा मार्गदर्शन किया है। आइये, हम अपने सपनों का भारत बनाने के लिए अधिक उत्साह और भावना के साथ आगे बढ़ें। इस गणतंत्र दिवस पर हम संविधान के आदर्शों पर चलने के अपने संकल्प को मजबूत करें।’’ सरकार ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार-गायक भूपेन हजारिका और आरएसएस से जुड़े नेता एवं समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गणतंत्र दिवस पर गूगल का मनमोहक डूडल
Next Article सिंधु जल समझौते के तहत अगले सप्ताह चेनाब नदी बेसिन दौरा करेगी पाक टीम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?