By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हिंसक प्रदर्शनों के बीच व्हाइट हाउस के बंकर में ले जाए गए थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

हिंसक प्रदर्शनों के बीच व्हाइट हाउस के बंकर में ले जाए गए थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Last updated: June 1, 2020 9:50 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नामक अश्वेत शख्स की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद देशभर के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार रात को प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर विरोध दर्ज कराया। इन प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए बंकर में जाया गया था।

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, व्हाइट हाउस में बने अंडरग्राउंड बंकर में डोनाल्ड ट्रंप तकरीबन एक घंटे से कुछ कम समय तक रहे। इसके बाद उन्हें वापस ऊपर लाया गया। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि क्या मेलानिया ट्रंप और बैरोन ट्रंप को भी बंकर भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ले जाया गया था या नहीं।

वहीं, अमेरिका में हिंसाजनक स्थिति देखते हुए दो शहरों में आपातकाल लगा दिया गया है। नैशविले और जॉर्जिया में आपात स्थिति लागू करके सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा 12 से अधिक प्रमुख शहरों में रातभर कर्फ्यू लगाया गया। लोगों को मियामी, पोर्टलैंड, लुइसविले, अटलांटा, डेनवर, लॉस एंजिलिस, सिएटल और मिनीपोलिस की सड़कों से दूर रहने के लिए कहा गया जहां कर्फ्यू का उल्लंघन कर हजारों लोग शुक्रवार रात को जमा हुए थे।

स्मारकों को निशाना बनाया

कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने कॉनफेडरेट स्मारकों को निशाना बनाया। वर्जीनिया, कैरोलिनास और मिसीपीसी में स्मारकों में तोड़फोड़ की। 17 शहरों में करीब डेढ़ हजार प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिया गया। मिसीपीसी विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को एक कोनफेडरेट स्मारक पर पंजे के लाल निशान के साथ ‘आध्यात्मिक नरसंहार’ लिख दिया।

सैनिकों के प्रतीक बड़े स्मारकों पर निशाना

कॉनफेडरेट स्मारक कॉनफेडरेट स्टेट ऑफ अमेरिका (सीएसए), कॉनफेडरेट नेताओं या अमेरिकी गृह युद्ध के कॉनफेडरेट सैनिकों के प्रतीक एवं सार्वजनिक प्रदर्शनी हैं। सीएसए 1861 से 1865 के बीच अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में गैर मान्यता प्राप्त गणराज्य था। उस क्षेत्र में कॉनफेडरेसी मूल रूप से दास प्रथा वाले एवं सात अलगाववादी प्रांतों द्वारा बनाया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद हो रहे उग्र प्रदर्शन के बीच कहा है कि लोगों को घर और सड़कों पर सुरक्षित रहने का अधिकार है और उन्होंने हिसां नहीं करने की चेतावनी देते हुए माना कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक गंभीर त्रासदी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अरब सागर पर कम दबाव से ‘चक्रवाती तूफान’ के और तेज होने का अंदेशा, महाराष्ट्र और गुजरात पर मंडराया खतरा
Next Article कोरोना दुनिया में अब तक 62.62 लाख संक्रमित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?