सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हिन्दू के हिंसक होने का कभी अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी नहीं किया जिक्र : पीएम मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

हिन्दू के हिंसक होने का कभी अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी नहीं किया जिक्र : पीएम मोदी

Last updated: April 1, 2019 2:10 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वर्धा:महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन पर तीखा हमला किया। पीेएण यहां बोले कि जिसको कांग्रेस ने आतंकवादी कहा है वो अब जाग चुका है। शांतिप्रिय हिंदू समाज को, पूरे विश्व को परिवार मानने वाले हिंदू समाज को आतंकवादी कह दिया। इसी के कारण वो मैजोरिटी से भागकर माइनॉरिटी वाली सीट में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। हमारी 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है। हिन्दू आतंकवाद शब्द कौन लाया आपको ये ध्यान रखना है।

 प्रधानमंत्री मोदी का भाषण की अहम बातें  

– पीएम मोदी ने कहा कि आप मुझे बताइये जब आपने हिन्दू आतंकवाद शब्द सुना तो आपको गहरी चोट पहुंची थी की नहीं। हजारों साल के इतिहास में हिन्दू कभी आतंकवाद करे ऐसी एक भी घटना नहीं है। अंग्रेजी इतिहासकारों ने भी कभी हिन्दूओं के हिंसक होने का जिक्र तक नहीं किया।

– सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी। कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया है और इस फैसले से कांग्रेस की साजिश की सच्चाई देश के सामने आई है। कांग्रेस ने हिन्दुओं का जो अपमान किया है, जनता को दुनिया के सामने नीचा दिखाने का जो पाप किया है, ऐसी कांग्रेस को माफ किया जा सकता है। वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है। -पीएम मोदी

– विदर्भ का सूखा, मौसम के साथ ही कांग्रेस के 70 साल के भ्रष्टाचार की भी देन है। आपका ये चौकादार इसको हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथियों आप ये भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों की स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी। -पीएम मोदी

–  पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर यहां के किसानों को लूटा है। दर्जनों सिंचाई परियोजनाएं दशकों तक लटकी रहीं। इन योजनाओं को पूरा करने का बीड़ा आपके इस प्रधानसेवक ने उठाया। लोअर वर्धा सिंचाई परियोजना पर तेज़ी से काम चल रहा है। इसी तरह वर्धा में जलयुक्त शिवार अभियान से सैकड़ों गांवों को लाभ होगा। हम बहुत ईमानदारी से इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

– जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है। ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं। आपका ये चौकीदार पूरी ईमानदारी से दिन-रात आपकी मुश्किलों को कम करने में जुटा है। कपास, सोयाबीन, तूर सहित अनेक फसलों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने का काम भी हमने किया है। इतना ही नहीं वन उपज के MSP में काफी बढ़ोतरी की है: प्रधानमंत्री मोदी

– शरद पवार खुद एक किसान होने के बावजूद किसानों को भूल गए, उनकी चिंताओं को भूल गए हैं। उनके कार्यकाल में कितने ही किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन पवार साहब ने कोई परवाह नहीं की: PM नरेन्द्र मोदी

– दो दिन पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइये बरसों से जो साफ़-सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

– एक समय था जब शरद पवार जी सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। लेकिन अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वे भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है। – प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी

– एनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है: पीएम मोदी

– पीएम मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंदौर ज्ञानशाला द्वारा एक दिवसीय ज्ञानशाला शिविर का आयोजन
Next Article हसीना पारकर का फ्लैट 1.80 करोड़ रुपए में नीलाम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से दिल जीत रहीं वेदिका पिंटो, जानें 7 वजहें
entertainment
September 11, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) में वाणी संयम दिवस पर साध्वी श्री जी ने सत्य मधुर एवं विवेकपूर्ण वाणी का दिया पावन संदेश
social
September 11, 2026
पर्युषण महापर्वः दक्षिण मुंबई में  वाणी संयम दिवस मनाया गया
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?