सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हिंद महासागर क्षेत्र में चीन का बढ़ता दखल, नेवी चीफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन का बढ़ता दखल, नेवी चीफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

Last updated: July 26, 2019 8:32 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:हिंद महासागर में चीन की नौसेना के बढ़ते दखल पर भारतीय नेवी चीफ ऐडमिरल करमबीर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ऐडमिरल करमबीर ने कहा कि अब भारतीय सेनाओं को चीन को जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की अन्य इकाइयों से पीएलए नेवी में काफी संसाधन भेजे हैं और भारत को इसकी सावधानीपूर्वक निगरानी करनी होगी।
बता दें कि बुधवार को ही चीन के मंत्रालय द्वारा अपने सैन्य विकास पर ‘नए युग में चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा’ शीर्षक से श्वेत पत्र जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि साल 2012 से 2017 के बीच चीन के रक्षा खर्च में औसतन 9.42 फीसदी वृद्धि हुई है।
चीन के श्वेत पत्र पर जवाब देते हुए नेवी चीफ ने कहा कि अफ्रीका के हॉर्न में जिबूती में अपना पहला ओवरसीज बेस स्थापित करने और कराची में नौसैनिक टर्नअराउंड सुविधाएं जारी रखने के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना के घुसपैठ को नजरअंदाज करना भारत के लिए जोखिम साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि चीन ने बिना वक्त गंवाए इस क्षेत्र में अपने छह से आठ युद्धपोत लगा दिए हैं।
बजट के दायरे में रहकर देना होगा जवाब
नेवी चीफ करमबीर सिंह ने भारत को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘हमें चीन पर बेहद सावधानीपूर्वक निगरानी रखनी होगी।’ नेवी चीफ ने कहा, ‘यह महज चीनी श्वेत पत्र नहीं है, बल्कि पहले भी यह कहा गया है। वे ग्लोबल पॉवर बनने के इरादे से बहुत से संसाधनों को नौसेना को ट्रांसफर कर चुके हैं। हमें इसे सावधानीपूर्वक देखना होगा और इस बात पर गौर करना होगा कि हम अपने बजट और दायरे में किस तरह से इसका जवाब दे सकते हैं।’
नौसेना में उपयुक्त फंडिंग की जरूरत
नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने कम रक्षा आवंटन पर कहा, ‘नौसेना निर्माण के लिए लंबे समय से राजकोषीय समर्थन की जरूरत है।’ इस दौरान करमबीर ने भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण की परियोजनाओं और दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना इलेक्ट्रिकल प्रपल्शन और ‘कैटोबार’ के साथ 65,000 टन का जहाज बनाना है।’ कैटोबार (सीएटीओबीएआर) एक ऐसी प्रणाली है जिसका इस्तेमाल किसी एयरक्राफ्ट करियर पर किसी विमान के लॉन्च या रिकवरी में इस्तेमाल किया जाता है।
रक्षा क्षेत्र के बारे में बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमें नौसेना का निर्माण करने के लिए दीर्घकालीन वित्तीय सहयोग की जरूरत है, सिर्फ इसी तरीके से हम योजना बना सकते हैं…।’ फिलहाल भारतीय नौसेना के पास करीब 140 युद्धपोत और 220 एयरक्राफ्ट हैं लेकिन इनमें से कई रिटायर होने के नजदीक हैं। उपयुक्त फंडिंग के साथ भारतीय नौसेना के पास 2030 तक 212 युद्धपोत और 458 एयरक्राफ्ट होने की उम्मीद है।
जल्द नौसेना में शामिल होगी दूसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इस दौरान यह भी बताया कि भारत की कलवरी श्रेणी की दूसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी को इस साल सितंबर-अक्टूबर तक सेवा में शामिल किया जाएगा। कलवरी श्रेणी की यह स्कॉर्पीन पनडुब्बी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें ऐसी तकनीक है कि दुश्मन देशों की नौसेनाओं के लिए इसकी टोह लेना मुश्किल होगा और यह सटीकता से हमला कर सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हाकी टीम को प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत: धनराज पिल्लै
Next Article पायल तडवी खुदकुशी केस: आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई की होगी विडियो रिकॉर्डिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?