By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हैरतअंगेज रोमांच के साथ महिला सुपरहीरो की कहानी – कैप्टन मार्वल (3.5 स्टार)
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

हैरतअंगेज रोमांच के साथ महिला सुपरहीरो की कहानी – कैप्टन मार्वल (3.5 स्टार)

Last updated: March 7, 2019 9:25 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मार्वल श्रृंखला की हर मूवी बेहतरीन और रोमांच से भरी होती है। अब तक मारवल्स ने बीस से भी अधिक फिल्में बनाई है। इनकी पिछली मूवी ‘अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ में मार्वल श्रृंखला के बत्तीस सुपरहीरो थानोस के साथ युद्ध करते हैं। अब इनकी फ़िल्म कैप्टन मार्वल भी उसी रोमांच को दुगना करने वाली है।
फ़िल्म की कहानी एक साधारण लड़की कैरोल डेनवर्स (ब्री लार्सन) की है जो एक्स फाइटर पायलट थी और अब हाला (काल्पनिक ग्रह) के क्री मिलिट्री यूनिट जिसे स्टारफोर्स भी कहते हैं, की सदस्य भी है । एक एक्सीडेंट की वजह से उसमें एनर्जी पावर आ जाती है पर वह इस हादसे में अपनी याददाश्त खो देती है बस उसे अपनी पुरानी जिंदगी के कुछ पल याद आते हैं। वह समझ नहीं पाती कि यह वास्तविकता है या वहम।
स्टारफोर्स के कमांडर योंन रॉग (जुड लॉ) डेनवर्स का गुरु है जो उसे अपनी शक्ति पर काबू करने और दुश्मन से लड़ने की कला सिखाता है। परंतु डेनवर्स को अपना अतीत याद करने से मना करते है। स्टारफोर्स की टीम स्पेस में रहने वाले एलियन के ऊपर हमला कर देते हैं। इन एलियन में रूप बदलने की शक्ति होती है। लड़ते हुए कैरोल और कुछ एलियन प्लेनेट सी 53 पृथ्वी पर पहुंच जाते हैं यहाँ कैरोल की मुलाकात एजेंट निक फ्यूरी (सैमुएल एल जैक्सन) से होती है जो भविष्य में शील्ड का बॉस होगा । पृथ्वी पर आने के बाद वह निक फ्लूरी की मदद से अपने अतीत की तलाश करती है पर उसके गुरु इसे भ्रम बताकर कैरोल को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन वह एलियन से लड़ते हुए अपनी तलाश जारी रखती है उसे पेगेसस में पहुंचकर अपने दोस्त का पता मिलता है और एक बिल्ली भी मिलती है। पर शील्ड का अंडरकवर अधिकारी टालोश (बेन मेडोसेन) जो फ्लूरी का बॉस भी है, कैरोल पर हमला कर देता है। कैरोल उनसे लड़ते और बचते हुए प्लेन चुरा कर अपनी पुरानी दोस्त मारिया (लासना लिंच) से मिलने जाती है, जो उसके साथ एक्स पायलट थी और वह एक सिंगल माँ भी है। वहीं एलियन के सदस्य भी आते है और कैरोल को सच्चाई बताते हैं।
अपना अतीत और सच्चाई जानकर कैरोल अपनी दोस्त मारिया, निक, एलियन और बिल्ली के साथ मार्वल लैबोरेटरी जाते हैं वहाँ वे बचे हुए एलियन और उसके परिवार से मिलते हैं तभी कैरोल के गुरु और उसकी टीम के सभी सदस्य आकर सभी को पकड़ लेते हैं।
वे कैरोल को बंधक बनाकर एनर्जी शक्ति को पाने के लिए कोड जानने की कोशिश करते हैं । वे उसके दिमाग में जाकर राज जानने की कोशिश करते हैं पर उनका पासा उल्टा पड़ जाता है कैरोल के आत्मविश्वास के कारण उसकी शक्ति और बढ़ जाती है और वह अकेले ही पूरे स्टारफोर्स से लड़ती है और शक्तिपुंज (ट्रेसरैक) को भी छुड़ाकर ले आती है। उसकी अद्वितीय ताकत से सभी हार मान जाते है। जीत के बाद निक फ्लूरी कैरोल की बातों से प्रभावित होकर मार्वल सुपर हीरो की टीम बनाता है। जिसे हम मारवल्स की फिल्मों में देख चुके हैं। मार्वल श्रृंखला की यह धमाकेदार फ़िल्म है, मार्वल प्रेमी इसे जरूर पसंद करेंगे। यह मार्वल के पहले सुपर हीरो और अवेंजर्स के शुरुआत की कहानी है। निर्देशक एना बोडेन एंड रायन फ्लिक का काम लाजवाब है । फ़िल्म की कहानी रोमांच से भरपूर है।  कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है। फ़िल्म का फिल्मांकन और ग्राफिक्स शानदार है जो दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब होगी।

– गायत्री साहू

TAGGED:#CaptanMarvel#EnglishMovie#Hollywood

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जैन संस्कार विधि से ऑफिस का उद्घाटन
Next Article लोकसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी किया 15 उम्मीदवारों का नाम, पहली लिस्ट में सोनिया, राहुल, खुर्शीद का नाम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?