सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हाफिज सईद की गिरफ्तारी ढकोसला, अमेरिका को खुश करने के लिए कार्रवाई की: पूर्व राजदूत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

हाफिज सईद की गिरफ्तारी ढकोसला, अमेरिका को खुश करने के लिए कार्रवाई की: पूर्व राजदूत

Last updated: July 26, 2019 7:34 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद को पिछले हफ्ते पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधानमंत्री इमरान खान इसे अपनी सरकार की सफलता बता रहे हैं, जबकि उनके ही देश के पूर्व राजदूत ने इसे ढकोसला करार दिया। यूके में पाकिस्तान के राजदूत रहे वाजिद शमसुल हसन ने कहा कि इमरान की वॉशिंगटन यात्रा से ठीक पहले की गई यह कार्रवाई सिर्फ अमेरिका को खुश करने के लिए हुई।

एक वेबपोर्टल में छपे हसन के लेख के मुताबिक, ‘‘इमरान की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले हाफिज की गिरफ्तारी हुई। इसे सही समय पर लिया गया निर्णय कह सकते हैं। यह ट्रम्प के आंसू पोंछने के लिए काफी है, क्योंकि अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया है।’’

हाफिज को नौंवीं बार गिरफ्तार किया गया
वाजिद ने कहा, ‘‘जमात-उद-दावा के सरगना को नौंवीं बार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसे अपनी बड़ी सफलता बताया। अमेरिका के नजरिए से हाफिज का मामला एक बड़ा मुद्दा है और इस पर सबकी नजर भी है।’’ उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 8 बार इस आतंकी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हाफिज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
हाफिज सईद को टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 जुलाई को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 24 जुलाई को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 3 जुलाई को हाफिज समेत जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ एंटी-टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत टेरर फंडिंग और मनी-लॉन्ड्रिंग जैसे करीब दो दर्जन मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले इसी साल मार्च में पाक सरकार ने हाफिज के संगठनों जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर भी प्रतिबंध लगाया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी सूचना का अधिकार (संशोधन) बिल पास
Next Article ट्रम्प ने बड़ी भूल की, इससे एक अहम दोस्त दूर हो सकता है: वॉशिंगटन पोस्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?