By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हॉलीवुड रीमेक बनने की दहलीज पर ‘सुपर 30’ संभवत: पहली हिंदी फिल्म
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

हॉलीवुड रीमेक बनने की दहलीज पर ‘सुपर 30’ संभवत: पहली हिंदी फिल्म

Last updated: December 12, 2019 11:03 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

 2019 बॉलीवुड के लिए बेहतरीन गुजरा है। ‘सुपर 30’ में ऋतिक के डीग्लैम अवतार ने झंडे गाड़े। एजुकेशन पर बेस्ड होने के चलते अगले साल यह चाइना में रिलीज हो रही है। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। वो यह कि इसके कोर सब्जेक्ट में हॉलीवुड ने भी दिलचस्पी दिखाई है। वहां के एजेंट्स ने हालिया सिंगापुर और अमरीका दौरे पर इसे प्रोड्यूस करने वाली कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार से खास मीटिंग की है। इस बात की पुष्टि कंपनी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने की है।
ये हैं फिल्म से जुड़े अपडेट्स
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के चाइनीज वर्जन की एडिटिंग का काम तो पूरा हो ही गया है, इसे जापानी और अरेबिक वर्जन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। वहां के प्रमुख इलाकों में भी इसे नए साल में रिलीज किया जाएगा। चाइना से चार डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसमें दिलचस्पी ली है। इसे मार्च से अप्रैल 2020 के बीच रिलीज किया जाएगा। विकास बहल का कमिटमेंट था कि चाइना के लिए इसकी एडिटिंग अपने बर्थडे से पहले पूरी करनी है ताकि बाकी औपचारिकताओं के लिए फिल्म अगले चरण में जा सके।

सूत्रों ने बताया कि एजुकेशन की एक यूनिवर्सल यानी सार्वभौमिक अपील होती है। फिल्म में रियायती दरों पर हायर एजुकेशन हासिल करने की बातें हैं। इस फैक्टर से अब्रॉड के मेकर्स भी कनेक्ट फील कर रहे हैं। उन्हें साफ तौर पर लग रहा है कि यह उनकी कंट्रीज में भी वर्क करेगा। नतीजतन बाहरी मुल्कों के मेकर्स और एजेंट इस फिल्म के मेकर्स के लगातार संपर्क में हैं।

सूत्रों ने अतिरिक्त जानकारी यह भी साझा की, हॉलीवुड रीमेक के लिए वहां के एक नामी डायरेक्टर को बोर्ड पर लाया जा रहा है। फिल्म में आनंद कुमार के रोल में कौन होंगे, वह डायरेक्टर के बोर्ड पर आने के बाद तय होगा। संजीव दत्ता की लिखी स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले को भी वे अपने कंट्री की ऑडियंस की सेंसिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए रीराइट करेंगे। वहां के एजेंट्स के साथ आगामी बैठक में राइट्स पर चर्चा होगी। उसमें रिलायंस के अलावा आनंद कुमार भी साथ होंगे।

जानकारों का मानना है कि हिंदी सिने इतिहास में अब तक संभवत: ऐसा नहीं हुआ है कि किसी बॉलीवुड फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के शब्दों में- ‘मुझे ऐसी कोई फिल्म तो नजर नहीं आ रही, जिसका हॉलीवुड रीमेक हुआ हो। पिछले 40 सालों से डिस्ट्रीब्यूशन में इन्वॉल्व रहे राज बंसल ने बताया- ‘रिकॉल करना मुश्किल है, पर ऐसा तो कुछ नहीं हुआ है अब तक।’

‘सुपर 30’ की इस ताजा डेवलपमपेंट पर खुद ऋतिक रोशन को भी सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने चौंकते हुए बताया- ‘यह तो बहुत बड़ी न्यूज है, अगर ऐसा कुछ हो रहा है। साथ में अचीवमेंट भी। वैलिडेशन है कि कहानी और आनंद सर का किरदार कितना यूनिवर्सल और इंस्पायरिंग है।’

उधर हॉलीवुड एजेंट्स के साथ बैठकों की खबरें कन्फर्म करने को लेकर शिबाशीष सरकार से भी संपर्क करने की कोशिश की गई। खबर लिखने तक उनकी टीम की ओर से जवाब आना बाकी था। सूत्रों ने इस पर यह बताया कि इसकी अनाउंसमेंट अमरीका से होने की तैयारियां हैं। साथ ही राइट्स के इश्यू पर बातें होनी बाकी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 44 साल के करियर में रजनीकांत ने कभी नहीं किया ब्रांड प्रमोशन
Next Article रिश्वत लेने के आरोप में भाजपा की नगरसेविका वर्षा भानुशाली को पांच साल की सजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बिरला स्टूडियोज़ और नीलम स्टूडियोज़ ने अपनी नई फिल्म ‘मक्कल कावलन’ का किया ऐलान
entertainment
August 8, 2026
ईर्ष्या मनुष्य के सुख और शांति की सबसे बड़ी शत्रु : श्री जयधुरंधरमुनिजी म.सा.
social
August 8, 2026
अंतर-अध्याय रेफरल बैठक में महिला उद्यमियों ने बढ़ाए व्यावसायिक सहयोग के कदम
social
August 8, 2026
‘स्कूलों पर दबाव और नफ़रती प्रोपेगैंडा बंद हो’: विधायक अबू आसिम आज़मी ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Mumbai / Maharshtra
August 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?