पर्वत पाटीया ज्ञानशाला के लिए बहुत ही गौरव का विषय है की 4 अक्टूबर 2025 शनिवार को परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के सानिध्य कोबा अहमदाबाद में पर्वत पाटीया ज्ञानशाला को राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रशिक्षक सम्मेलन व दीक्षांत समारोह में जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा-ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा चयनित ज्ञानशालाओं में पर्वत पाटीया ज्ञानशाला को वर्ष 2024-25 का अखिल भारतीय स्तर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए देशभर में उत्तम ज्ञानशाला के रूप में चयन होने पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, पर्वत पाटीया की ज्ञानशाला को सम्मानित किया गया |
इस दीक्षांत समारोह में तेरापंथ सभा पर्वत पाटिया से तेरापंथ सभा के मंत्री एवं संस्था शिरोमणि जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रदीप जी गंग, ज्ञानशाला संयोजक रवि जी मालू, तीन प्रशिक्षाएं सुमित्रा जी श्याम सुखा, सुशीला जी सुराणा एवं रचना जी नौलखा भी गए रचना जी नौलखा को इस वर्ष गुरुदेव के सानिध्य में स्नातक की डिग्री भी मिली सभी के लिए बहुत-बहुत आभार धन्यवाद
ज्ञानशाला पर्वत पाटिया को उत्तम ज्ञानशाला को रूप में चुना गया

