मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री सुरेश जी गोयल व महामंत्री श्री रमेश जी सुतरिया के तत्वावधन में ज्ञानशाला के राष्ट्रीय संयोजक श्रीमान सोहन राज जी चौपड़ा के निर्देशन में केंद्र स्तर पर प्रशिक्षिकाओ के लिए प्रशिक्षक प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रशिक्षण सीरीज का फेस बुक के माध्य्म से आयोजन हो रहा है, इसी के अंतर्गत मुम्बई ज्ञानशाला की उरण की प्रशिक्षिका सुश्री दिव्या कोठारी द्वारा इस केंद्र स्तर की ऑनलाइन प्रशिक्षण श्रेणी में आध्यत्मिक कार्ड मेकिंग सेशन रखा गया।
इस कार्यशाला में आधुनिक ग्रीटिंग कार्ड व अध्यतामिक फ्रेम बनानी सिखाई इस केंद्र स्तरीय कार्यशाला में विविध क्षेत्रों से लगभग 370 बहनों ने व ज्ञानार्थियो ने भाग लिया बहुत ही सुंदर व सरल तरीके से दिव्या कोठारी ने सभी को क्राफ्ट के अलग अलग प्रकार से अवगत करवाया व क्राफ्ट के विषय की छोटी छोटी से जानकारी सभी को अवगत करवाया। मुम्बई ज्ञानशाला द्वारा अलग अलग विषयों को लेकर आँचलिक संयोजिका सुमन चपलोत नव्यता का रूप देने का निरन्तर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ऐसी प्रतिभाओ को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और ज्ञानार्थियो के लिए प्रशिक्षण के नए आयाम ला रही है।
ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण सीरीज का आयोजन

