साउथ सिटी। रविवार दिनांक 3 मार्च 2019 को टॉलीगंज सभा के तत्वावधान में साउथ सिटी ज्ञानशाला का एक कार्यक्रम साउथ सिटी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया । इस अवसर पर आंचलिक संयोजिका डॉक्टर श्रीमती प्रेमलता चोरडिया,सह संयोजक संजय पारख, मालचंद जी भंसाली एवं दक्षिण कोलकाता के क्षेत्रीय संयोजक प्रकाश जी दूगड़ और उनकी टीम , टॉलीगंज सभा के अध्यक्ष माणक डागा ,परामर्शक अशोक पारख, कोषाध्यक्ष निर्मल बरमेचा, राजीव दुगड, चिरंजीलाल धारीवाल, प्रशिक्षिकायें, अच्छी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे| कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानार्थि़यों द्वारा मंगलाचरण से हुआ| सभा अध्यक्ष ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे हमारी धरोहर हैं और इनको संस्कारित करना हमारा दायित्व| हमें आशा है हम जल्दी ही और ज्ञानशाला का शुभारंभ करेंगे| डॉ प्रेमलता चौरडिया ने ज्ञानशाला की उन्नति की कामना करते हुए प्रेरक वक्तव्य दिया| ज्ञानशाला में सिखाई जाने वाली बातों की जानकारी बच्चों द्वारा संवाद के माध्यम से दी गई| तेरापंथ के आचार्यों पर आधारित- फोटो देखो और नाम बताओ प्रतियोगिता में सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया| प्रशिक्षिकाओं द्वारा आओ आओ तुम्हें दिखाएं झांकी ज्ञानशाला की गीतिका का संगान किया गया | संचालन ज्ञानशाला संयोजिका मीना दुगड़ ने किया |आभार ज्ञापन मंत्री सुशील कोठारी ने किया।सभी ज्ञानार्थियों को प्रोत्साहित किया गया, संघ गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ|

