By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गुरुओं की आज्ञा में वर्तन करने वाला प्राप्त कर सकता है मोक्ष : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

गुरुओं की आज्ञा में वर्तन करने वाला प्राप्त कर सकता है मोक्ष : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 10, 2025 2:53 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • करीब 7 कि.मी. का विहार कर सेवला गांव में पधारे शांतिदूत 
  • ग्रामवासियों ने किया आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन 
10.06.2025, मंगलवार, सवेला, अरवल्ली (गुजरात)। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान समय में अरवल्ली जिले को अपनी आध्यात्मिक ज्ञानमयी किरणों से आलोकित कर रहे हैं। अरवल्लीवासी ऐसे सौभाग्य को प्राप्त कर इतरा रहे हैं। सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले एक-एक तेरापंथी श्रद्धालुओं के साथ जैन एवं जैनेतर लोगों को मानवता के मसीहा के दर्शन व मंगलवाणी श्रवण का जो लाभ प्राप्त हो रहा है, उनके जीवन का अविस्मरणीय पल बन रहा है।
मंगलवार को प्रातःकाल की मंगल बेला युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने साठंबा से मंगल प्रस्थान किया। साठंबा के लोगों ने अपने आराध्य के श्रीचरणों में अपनी कृतज्ञता अर्पित की तो आचार्यश्री ने उनपर आशीषवृष्टि की। मानूसन की सक्रियता के साथ ही धरती ने मानों हरियाली चादर ओढ़ ली हो। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की हरियाली तो और भी मोहक नजर आ रही है। ग्रामीण जनता को स्थान-स्थान पर आशीष प्रदान करते आचार्यश्री लगभग सात किलोमीटर का विहार सवेला गांव में स्थित श्री सवेला ग्रुप प्राथमिकशाला में पधारे।
महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने प्राथमिकशाला में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आध्यात्मिक साहित्य में मोक्ष का उल्लेखन हुआ है। मोक्ष एक दार्शनिक विषय भी है। जीव कैसे जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष की स्थिति, परम आनंद की स्थिति को प्राप्त कर सकती है? मोक्ष प्राप्त कर लेना तो सर्वोपरि उपलब्धि हो जाती है। प्रश्न हो जाता है कि मोक्ष की प्राप्ति कैसे हो? एक जगह समाधान प्रदान किया गया कि जो गुरुओं के निर्देश में वर्तन करता हो, विनय, अनुशासनबद्धता से युक्त हो तो उसे मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है। जिस प्रकार विद्यालय के विद्यार्थी गुरुओं के निर्देशन में अनुशासित ढंग से रहते तो व्यवस्था कितनी अच्छी चलती है। अनुशासनहिनता करने वाले को दण्डित और कभी स्कूल से मुक्त भी किया जा सकता है।
कहा गया कि जहां अनुशासनशीलता होती है, वहां की व्यवस्था अच्छी चल सकती है। अविनीत, उद्दण्ड आदमी को कभी संगठन से निकाला भी जा सकता है। जो गुरुओं के निर्देश में वर्तन करने वाला, गुरु की आज्ञा में रहने वाला होता है, वह कभी मोक्ष को प्राप्त भी कर सकता है। जिस व्यक्ति ने धर्म की बातों को अच्छे ढंग से सुना है, उसे सुनते-सुनते अच्छा ज्ञान व शिक्षा की प्राप्ति हो सकती है। वैसी बातें जीवन के लिए उपयोगी हो सकती है। अच्छे ढंग से श्रवण हो और फिर अच्छे ढंग से उस पर मनन हो जाए तो वह ज्ञान कितना पुष्ट हो सकता है। साधुओं को गुरु की आज्ञा के प्रति सजगता रखने का प्रयास करना चाहिए। कभी प्रवचन में आना हो तो समय का विशेष ध्यान रखने का प्रयास होना चाहिए। किसी भी उपक्रम में समय से पहुंचना भी अनुशासन की बात होती है। गृहस्थ जीवन में भी समयबद्धता का ध्यान रखने का प्रयास करना चाहिए। समय से पहले पहुंचना तो और अच्छी बात होती है। देर से नहीं, समयबद्धता का ध्यान रखने का प्रयास किया जा सकता है।
आचार्यश्री ने चतुर्दशी तिथि होने के कारण हाजरी के क्रम को संपादित करते हुए तेरापंथ के तेरह नियमों का वर्णन कर उसके प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा प्रदान की। साथ ही आचार्यश्री ने संगठन की मर्यादाओं के संदर्भ में भी प्रेरणा प्रदान की। आचार्यश्री की अनुज्ञा से मुनिश्री संयमकुमारजी ने लेखपत्र का उच्चारण किया। तदुपरान्त उपस्थित सभी साधु-साध्वियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र उच्चरित किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पिता प्रकाश पादुकोण के 70वें जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने मनाया खास जश्न
Next Article आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ को रिलीज़ से पहले सुधा मूर्ति से मिली सराहना!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘रमन राघव 2.0’ के 10 साल: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जानें अपने किरदार में उतरने के लिए कि थी कैसी तैयारी?
entertainment
June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 24, 2026
पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का नया गीत ‘वीरा नागा’ 26 जून को होगा रिलीज, मेकर्स ने जारी किया दमदार पोस्टर
entertainment
June 24, 2026
“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?