मुंबई। साध्वी श्री अणिमा श्री जी साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी के सानिध्य में तेरापंथी सभा थामला मुंबई की गुरु दर्शन यात्रा सदस्यों ने दर्शन किए वह मंगल पाथेय प्राप्त किया। साध्वी श्री जी ने कहा आप सभी दर्शन को जाते हैं ज्यादा से ज्यादा समय गुरुदेव का यहां बिताए गुरुदेव व अन्य साधु साध्वियों का सानिध्य प्राप्त करे व चतुर्मास में एक बार थामला का श्रावक सम्मेलन का विचार रखें। जिसमें सभी तेरापंथी परिवार की सार संभाल हो जाएगी। उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष भगवती लाल जी सोनी ने यात्रा की जानकारी दी हम बत्तीस सदस्य यात्रा मै जारहे हैं व साध्वी श्री द्वारा बताये अनुसार ज्यादा से ज्यादा गुरुदेव व साधु संतो के सानिध्य का लाभ उठाएंगे। ततपश्च्यात धर्मचंद जी बड़ालमिया ने साध्वी श्री अणिमा श्री जी का आभार ज्ञापित किया कि आपने अपने व्यस्तम समय मे थामला वासियो को इतना समय दिया।
अध्यक्ष -अनिल सोनी ,मंत्री – राजेश सोनी ,कोषाध्यक्ष – रमेश सोनी, कार्याध्यक्ष- विनोद कुमठ, संपत लालजी सोनी, भगवती लाल सोनी, धर्मचंद बड़ालमिया, जीवन सोनी, चांदमल कुमठ, कंचन सोनी, गुणवंती सोनी,चंदा कुमठ आदी की उपस्थिति रही बाकी सभी यात्रा की तैयारी मे लगे हुए है।
गुरुदर्शन यात्रा पर निकली तेरापंथी सभा थामला मुंबई ने प्राप्त की प्रेरणा पाथेय

